{"_id":"62c3f2c4ac956e1cbf1415d1","slug":"doctor-transfer-after-death-is-serious-matter-deupty-cm-brajesh-pathak","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम बोले : मौत के बाद चिकित्सक का ट्रांसफर गंभीर मामला, कराई जा रही है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम बोले : मौत के बाद चिकित्सक का ट्रांसफर गंभीर मामला, कराई जा रही है जांच
Tue, 05 Jul 2022 01:45 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री
- फोटो : Amar ujala
दीपेंद्र सिंह के निधन के बाद तबादले के आदेश को सरकार ने गंभीरता से लिया है। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रयागराज आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में तबादले को लेकर अन्य शिकायतें भी आईं हैं। इनकी जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने बाइक शेयरिंग योजना के तहत आई करोड़ों रुपये की साइकिल के खुले में डंप किए जाने के मामले की जांच कराने का आदेश दिया. इससे पहले ब्रजेश पाठक ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अफसरों से पौधों को गोद लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है, जो रिकार्ड होगा। उप मुख्यमंत्री ने कनिहार में चंद्रशेखर आजाद पार्क जैसा पार्क विकसित किए जाने की घोषणा की। इस मौके पर सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता.विधायक प्रवीण पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन