{"_id":"5f26ff9c8ebc3e9bf2162e2f","slug":"dm-inspected-srn-and-gave-instructions-to-improve-the-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने एसआरएन का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने एसआरएन का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Sun, 02 Aug 2020 11:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने रविवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही चिकित्सालय के प्रेक्षागृह में मेडिकल टीम के साथ बैठक कर मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्हाेंने डोर-टू-डोर परीक्षण करने वाली टीमों को निर्देशित किया कि कोरोना के लक्षण प्रतीत होने पर उनकी जांच कराते हुए जल्दी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। उन्होंने मेडिकल टीम को मरीजों से बेहतर व्यवहार किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि उनके उपचार में लापरवाही न की जाए। उन्होंने मुख्य भवन के गेट पर कोविड-19 के मरीजों के परिजनों के लिए रिसेप्शन हाल बनाए जाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया।
साथ ही साथ खाली पड़ी जमीन पर शौचालय बनाने को कहा। इसके साथ ही पीएमएसएसवाई के वार्डों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, टेलीकाम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द से पूर्ण कराने, भूतल पर स्थित स्थित एक वार्ड को आईसीयू में तब्दील करने को कहा।
विज्ञापन
इसके साथ ही साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आशीष कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, एसआरएन चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. मोहित जैन, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।