फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diwali and Chhath far away, trains are full from now, waiting list in most of the trains coming from Delhi

Railway : दिवाली और छठ दूर, ट्रेनें अभी से फुल, दिल्ली, मुंबई से आने वालीं अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची

Fri, 26 Jul 2024 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 02:34 PM IST
सार

गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत अभिषेक ओझा को दिवाली पर प्रयागराज आना है। अल्लापुर निवासी अभिषेक ने 29 अक्तूबर के लिए दिल्ली से चलने वाली प्रयागराज, रीवा एवं शिवगंगा एक्सप्रेस में रिजर्वेशन देखा तो उन्हें तीनों ही ट्रेन के एसी थ्री एवं स्लीपर में प्रतीक्षा सूची ही दिखी।

विज्ञापन
Diwali and Chhath far away, trains are full from now, waiting list in most of the trains coming from Delhi
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली इस बार 31 अक्तूबर को पड़ रही है। छठ पूजा छह से आठ नवंबर तक है। दोनों पर्वों के आने में तीन माह से ज्यादा का वक्त है, लेकिन ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। छठ की बात करें तो प्रयागराज से बिहार के विभिन्न शहरों की ओर जाने वालीं ट्रेनों में अभी से प्रतीक्षा सूची हो गई है। यही स्थिति दिवाली पर दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों की भी है।

विज्ञापन


गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत अभिषेक ओझा को दिवाली पर प्रयागराज आना है। अल्लापुर निवासी अभिषेक ने 29 अक्तूबर के लिए दिल्ली से चलने वाली प्रयागराज, रीवा एवं शिवगंगा एक्सप्रेस में रिजर्वेशन देखा तो उन्हें तीनों ही ट्रेन के एसी थ्री एवं स्लीपर में प्रतीक्षा सूची ही दिखी। इसी तरह कीडगंज की रश्मि शुक्ला को भी दिवाली पर मुंबई से आना है, लेकिन 28 अक्तूबर को 12293 लोकमान्य तिलक-प्रयागराज दुरंतो के थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची 119 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


उन्होंने 11055 गोदान एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराना चाहा तो उसके स्लीपर, एसी थ्री एवं एसी टू में 28 अक्तूबर से छह नवंबर तक सभी श्रेणियों में नो रूम (रिग्रेट) ही दिखा रहा है। 12322 मुंबई-कोलकाता मेल में भी उन्हें उक्त अवधि में नो रूम ही मिल रहा है। मुंबई से आने वालीं 15182 लोकमान्य तिलक-मऊ, 22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या, 12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 11061 पवन एक्सप्रेस, 22177 महानगरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची के साथ नो रूम है। कमोवेश यही स्थिति पुणे, चेन्नई, बंगलूरू से भी आने वाली ट्रेनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल एप से टिकट लेने में भी दिक्कत

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की साइट और मोबाइल एप से टिकट लेने में भी यात्रियों को दिक्कत हो रही है। राजरूपपुर के अनय गुप्ता ने बताया कि अगर हम टिकट बुक करते हैं तो भुगतान करते समय एरर या अमान्य आईडी का मैसेज आ जाता है। इससे समय पर टिकट बुक नहीं हो पाता। इससे उनके भाई को दिवाली के पूर्व पुणे से प्रयागराज के लिए किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल सका।

बिहार जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें फुल

दिवाली जैसा ही हाल छठ के पूर्व बिहार जाने वाली ट्रेनों का भी है। प्रयागराज से पटना, समस्तीपुर, कटिहार, जोगबनी समेत बिहार के तमाम शहरों की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में तीन, चार एवं पांच नवंबर का कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। प्रयागराज होकर बिहार जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी, पवन एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, पटना राजधानी, मगध एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, भागलपुर व जयनगर गरीब रथ सहित अन्य ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का ही टिकट मिल रहा है।

पर्व के मौके पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। पर्व के पहले इनका शेड्यूल एवं समय सारिणी जारी की जाएगी। यात्री उन ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन करवा सकते हैं। तत्काल टिकट का भी लाभ ले सकते हैं। -डाॅ.अमित मालवीय, सीनियर पीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed