फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Discussion on making the protests successful at the Apna Dal meeting

Prayagraj News: अपना दल की बैठक में प्रदर्शनों को सफल बनाने पर चर्चा

Thu, 11 Jun 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 11 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Discussion on making the protests successful at the Apna Dal meeting
अपना दल (कमेरावादी) की जिला इकाई जमुनापार की बैठक बुधवार को घूरपूर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, वाराणसी और दिल्ली में होने वाले पार्टी के आगामी आंदोलनों को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर चौपालों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बैठक में तय किया कि पेपर लीक के विरोध में 15 जून को वाराणसी स्थित बीएचयू विश्वविद्यालय के सामने तथा महिला आरक्षण के समर्थन में 27 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। बैठक का संचालन जिला महासचिव नंदलाल पटेल ने किया। कार्यक्रम में करछना एवं बारा विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed