फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Directorate of Education to demand appointment hoop

नियुक्ति की मांग को लेकर घेरा शिक्षा निदेशालय

Wed, 13 Apr 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Directorate of Education to demand appointment hoop
श‌िक्षक भर्ती की मांग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले बीएड टीईटी पास बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मंगलवार को नियुक्ति की मांग को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश में चार वर्ष से लंबित शिक्षक भर्ती को पूरा करने के लिए इन अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इन अभ्यर्थियों का तर्क है कि सात दिसंबर 2015 को 1100 याचियों की नियुक्ति का आदेश दिया था। इसी आदेश को आधार बनाकर 24 फरवरी 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों के बारे सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से निर्णय लेने को कहा है। अभ्यर्थियों के घेराव के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव डॉ. स्कंद शुक्ल ने उनके बीच आकर बताया कि उनके विभाग की ओर से सूची तैयार की जा रही है। इसका जवाब कोर्ट में दिया जाएगा। उप सचिव के आश्वासन के बाद अभ्यर्थी माने और अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन


इससे पूर्व बीएड-टीईटी पास अभ्यर्थियों ने शहर आए बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं हुआ तो वह 25 अप्रैल को एक बार फिर से धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। घेराव करने वालाें में हरितोष, हरिहर, सूरज शुक्ल, सतीश यादव, अखिलेश, देवेन्द्र सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed