फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Digital arrest of software engineer and fraud of Rs 98 lakh

Prayagraj News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 98 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Digital arrest of software engineer and fraud of Rs 98 lakh
कालिंदीपुरम में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 98 लाख रुपये की ठगी की गई। मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने की बात कहकर जेल भेजने की धमकी दी। चार दिनों तक घर के भीतर ही ऑनलाइन बंधक बनाए रखा गया। ठगों ने सीबीआई अफसर बनकर यह घटना की।
विज्ञापन

कालिंदीपुरम निवासी आशीष गुप्ता आईटी कंपनी में काम करते हैं। उनके पास 21 जुलाई को अनजान नंबर से काॅल आया। उसने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहाकि गलत तरीके से आपके क्रेडिट कार्ड से एक लाख तक का लेनदेन हो चुका है। उन्होंने कोई क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाने की बात कही तो उस व्यक्ति ने मुंबई पुलिस से शिकायत करने का सुझाव दिया। कॉल को किसी और नंबर पर कनेक्ट कर दिया।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस का अफसर बोल रहा हूं
इस बार कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अफसर बताया। कहा, उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए वीडियो कॉल पर बयान देना पड़ेगा। वीडियो काॅल करने पर कहा कि इस केस के अलावा आपकी आईडी से और भी गलत काम किए गए हैं। साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज है, जिसमें वारंट जारी हो चुका है। फिर कहा कि हो सकता है किसी ने आपकी पहचान का इस्तेमाल किया हो, ऐसे में आप इस केस को देख रहे वरिष्ठ अधिकारी से निवेदन कर सकते हैं। इतना कहकर उसने कॉल दूसरी जगह कनेक्ट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन तक लगातार जमा कराई रकम
इस बार कॉल पर आने वाला खुद को सीबीआई का वरिष्ठ अधिकारी बताया। कहा कि इस केस के बारे में वह किसी को कुछ न बताएं क्योंकि यह केस बहुत संगीन है इसमें बैंक और सरकारी कर्मचारी भी लिप्त हैं। उसने कुछ दिन के लिए अपने कमरे में ही रहने व बाहर न निकलने की सलाह दी। कहा कि वह लगातार उनके अफसर के साथ वीडियो सर्विलांस में रहेंगे। ऐसा न करने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
इसके बाद भुक्तभोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को रात भर वीडियो सर्विलांस पर रहना पड़ा। 22 जुलाई को सुबह नौ बजे 68 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से फ्लाई बाई नाम के इंडसइंड नासिक शाखा के खाते में जमा करा लिए। फिर 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के फर्जी ऑर्डर के नाम पर एचडीएफसी बैंक के खाते में 13.50 लाख रुपये जमा कराए। 24 जुलाई को फिर 16.50 लाख रुपये जमा करा लिए। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।


जनपद में तीसरा मामला
डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का यह जनपद में तीसरा मामला है। मई में जार्जटाउन निवासी सेवानिवृत्त आईएफएस की पत्नी काकोली दास गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट कर 1.48 लाख की ठगी की गई थी। दूसरे मामले में कैंट में मायके आई जयपुर की रिचा जैन को डिजिटल अरेस्ट कर 3.57 लाख रुपये ठग लिए गए थे।


क्या है डिजिटल अरेस्ट
- साइबर अपराधी पहले शिकार को मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स तस्करी जैसे मामलों में केस दर्ज होने की बात कहकर डराते हैं।
- उनकी बातों में कोई फंस जाता है तो वह मामला खत्म करने के नाम पर पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी से बात कराने का झांसा देकर अपने ही गिरोह के किसी सदस्य से वीडियो कॉल पर बात कराते हैं।
- उस व्यक्ति को इतना डराया व धमकाया जाता है कि वह घबरा कर उनकी बात मानने को मजबूर हो जाए।
- साथ ही फंसने का डर दिखाकर किसी से संपर्क करने, कॉल करने या घर से बाहर निकलने से भी मना कर दिया जाता है।
- इसके बाद अलग-अलग खातों में रकम जमा करा ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed