{"_id":"5de560038ebc3e54b121a734","slug":"diet-professor-s-son-murdered-with-a-sharp-weapon-allahabad-news-ald261848811","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉयट प्रोफेसर के बेटे की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉयट प्रोफेसर के बेटे की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
Diet Professor's son murdered with a sharp weapon
- फोटो : KAUSHAMBI
डॉयट प्रवक्ता के बेटे की धारदार हथियार से हत्या
- रविवार की रात खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा था
- प्रवक्ता ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल-सरायअकिल (कौशाम्बी)। सरायअकिल कोतवाली के मिश्रपुर डहिया गांव में रविवार रात बदमाशों ने डॉयट प्रवक्ता के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वह खेतों की सिंचाई करने नलकूप की तरफ गया था। मामले में प्रवक्ता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका।
मिश्रपुर डहिया गांव निवासी भुवनेश्वर दत्त मिश्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में प्रवक्ता हैं। भुवनेश्वर का बड़ा बेटा सत्येंद्र मिश्र (36) सरायअकिल कोतवाली में चौकीदार था। रविवार की रात करीब 7.30 बजे सत्येंद्र खेत की सिंचाई करने के लिए घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित अपने नलकूप गया था। रात आठ बजे सत्येंद्र ने फोन करके अपनी पत्नी सविता से खाना बनने के बारे में पूछा। सविता के मुताबिक उसने बताया कि खाना बन चुका है। इसके महज 15 मिनट बाद पीछे के रास्ते से सत्येंद्र घर पहुंचा। पत्नी ने जैसे ही दरवाजा खोला तो सत्येंद्र गिर पड़ा। सिर से काफी खून बह रहा था। सविता की चीख-पुकार पर घर के आगे के हिस्से में रह रहा छोटा भाई प्रवीण व पहली मंजिल में रह रहे भुवनेश्वर नीचे आए। सत्येंद्र को इलाज के लिए तिल्हापुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन में चिकित्सकों ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। घटना की जानकारी पर रात 11 बजे इंस्पेक्टर पीके सिंह व एसओजी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर से लेकर नलकूप तक छानबीन की। मामले में भुवनेश्वर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।