फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dhoomanganj crime news

दबंगई: पहले किया बम से हमला, अब धमका रहे आरोपी

Tue, 23 Jun 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
dhoomanganj crime news
dhoomanganj crime news
प्रयागराज। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर हत्या की नीयत से बमबाजी करने के आरोपी अब शिकायतकर्ता को धमका रहे हैं। धूमनगंज पुलिस तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है और पीड़ित का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

नीवा निवासी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले में स्थित सरकारी तालाब पर कब्जे की शिकायत अफसरों से की थी। कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया जिसके आदेश पर 24 फरवरी को न सिर्फ तालाब पर बना स्कूल ढहा दिया गया। बल्कि मुकदमा भी दर्ज हुआ। आरोप है कि इसी से खुन्नस खाए अवैध कब्जे के आरोपी व उसके दो बेटों ने बीती चार मार्च को जान से मारने की नीयत से उसके घर पर चढ़कर बम से हमला किया। मामले में रामलखन यादव व उसके दो बेटों समेत चार के खिलाफ हत्या का प्रयास, बमबाजी व धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

हालांकि तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोप है कि बेखौफ आरोपी अब उसे धमका रहे हैं। आए दिन उसके घर के सामने अपने साथियों संग जमा होकर गालीगलौज करते हैं। शिकातय के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है। उधर यह भी चर्चा है कि आरोपी धूमनगंज क्षेत्र में ही रहने वाले एक दबंग का करीबी है। मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर से बात की गई तो उन्होंने मुकदमे की प्रगति की जानकारी से इंकार कर दिया। उधर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed