फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Details of vacant posts of forest guard recruitment

वनरक्षक भर्ती के रिक्त पदों का ब्योरा तलब

Mon, 30 Nov 2020 09:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Details of vacant posts of forest guard recruitment
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से वन विभाग विभाग में वन रक्षकों की भर्ती 2018 के रिक्त पदों का ब्योरा तलब किया है। भर्ती में बचे हुए पदों को मेरिट में नीचे रह गए अभ्यर्थियों से भरे जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है। विश्वजीत सिंह चौहान और अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने सुनवाई करते हुए आयोग को रिक्त पदों का ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन





याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि 2018 में 620 पदों पर वन रक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया गया। याचीगण लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और शारीरिक दक्षता परीक्षा आदि सभी चरणों में सफल रहे। मगर अंतिम चयन सूची में उनका नाम नहीं आया। आरटीआई से जानकारी करने पता चला कि सामान्य वर्ग की कट ऑफ मेरिट 132 अंक थी।
विज्ञापन





यह भी पता चला कि कई सफल अभ्यर्थियों के ज्वाइन न करने के कारण 25 पद अब भी रिक्त हैं। कहा गया कि याचीगण का नाम कट ऑफ मेरिट से ठीक नीचे है। वह सभी चरणों की परीक्षा में सफल भी रहे हैं। इसलिए रिक्त पदों पर उनको नियुक्ति दी जाए। कोर्ट ने चयन आयोग को रिक्त पदों का ब्योरा पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed