{"_id":"669b7cd04e9683552b018d8d","slug":"deputy-cm-keshav-maurya-targeted-akhilesh-yadav-said-opposition-is-doing-politics-of-muslim-appeasement-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा विपक्ष
Sat, 20 Jul 2024 02:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:31 PM IST
सार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष का कोई विजन और मिशन नहीं है। उसका एक मात्र मकसद कांवड़ यात्रा की पवित्रता को प्रभावित करना है। वह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। केशव ने कहा कि विपक्ष विशुद्ध रूप से मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा है। उसका कोई विजन और मिशन नहीं है। उसका एक मात्र मकसद कांवड़ यात्रा की पवित्रता को प्रभावित करना है। डिप्टी सीएम पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करने के लिए आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 36 करोड़ 50 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रयागराज में 85 लाख पौधों का रोपण होगा। इसमें सबको सहभागिता करनी चाहिए। प्रयागराज के साथ वह कौशाम्बी में भी पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। अखिलेश यादव के बयान पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले कांवड़ ले जाकर भगवान शिव को जल चढ़ाए। इससे जो विकृति है वह खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
सावन का पवित्र महीना सोमवार से शुरू हो रहा है। करोड़ों भक्त भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों और ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं वह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा की पवित्रता को प्रभावित करने के लिए गलत बयान दिया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा उप चुनाव में फूलपुर समेत यूपी की सभी सीटें जीतने जा रही है।