फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi Varanasi Vande Bharat Train may get sleeper coach

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत को मिल सकता है स्लीपर कोच, जानें कब तक करना होगा इंतजार

Fri, 06 Oct 2023 10:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

इसका फायदा उन यात्रियों को होगा, जिन्हें लंबी यात्रा में सिर्फ बैठकर सफर करने में परेशानी होती है। स्लीपर कोच लगने के बाद ऐसे यात्री आराम से लेटकर अपनी यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
Delhi Varanasi Vande Bharat Train may get sleeper coach
वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच इस तरह दिखेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज होकर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को आने वाले दिनों में स्लीपर कोच का तोहफा मिल सकता है। इसका फायदा उन यात्रियों को होगा, जिन्हें लंबी यात्रा में सिर्फ बैठकर सफर करने में परेशानी होती है। स्लीपर कोच लगने के बाद ऐसे यात्री आराम से लेटकर अपनी यात्रा कर सकेंगे। अगले वर्ष यह सुविधा मिल सकती है।

विज्ञापन

मौजूदा समय पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों को छोड़ दिया जाए तो वंदे भारत एक्सप्रेस सभी राज्यों में चल रही है। पहली वंदे भारत दिल्ली से वाराणसी के बीच फरवरी 2019 में चली। प्रयागराज होकर चलने वाली यह एकमात्र वंदेभारत है,जिसकी औसत स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से वाराणसी के बीच 769 किमी. की दूरी यह ट्रेन आठ घंटे में तय करती है। इसमें दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार एवं 14 चेयर कार लगती है। भले ही यह ट्रेन अन्य ट्रेन के मुकाबले समय कम लेती हो, लेकिन दिल्ली से प्रयागराज तक छह एवं वाराणसी तक आठ घंटे लगातार बैठे रहना यात्रियों के लिए आसान नहीं है। ऐसे में अब चर्चा इस बात की है कि इसमें अगले वर्ष स्लीपर कोच लगाए जा सकते हैं। चेन्नई स्थित इंट्रीगल कोच फैक्टरी में इसे डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी जारी की है। स्लीपर कोच वाली वंदे भारत के हर एक कोच में तीन टॉयलेट और एक मिनी पैंट्री हो सकती है। रेलवे अफसरों का भी कहना है देशभर में मौजूदा समय चल रही वंदे भारत में सबसे ज्यादा लंबी दूरी की नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ही है। इसके बाद हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर आता है। खास बात यह है कि यह दोनों ही लंबी दूरी की वंदे भारत का अधिकांश सफर उत्तर मध्य रेलवे जोन पर ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed