फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi Cyber Police came to arrest a property dealer on charges of fraud, lawyers stopped the police vehicle

Prayagraj : धोखाधड़ी के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर को पकड़ने आई दिल्ली साइबर पुलिस, वकीलों ने रोकी पुलिस की गाड़ी

Sun, 29 Mar 2026 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Mar 2026 01:42 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पत्थर गिरजाघर के पास शनिवार दोपहर उस दौरान हंगामा हो गया जब दिल्ली साइबर पुलिस की टीम धोखाधड़ी के आरोप में एक प्रॉपर्टी-डीलर को पकड़ने पहुंची थी।

विज्ञापन
Delhi Cyber Police came to arrest a property dealer on charges of fraud, lawyers stopped the police vehicle
पुलिस की गाड़ी को रोकते अधिवक्ता व अन्य लोग। - फोटो : एआई।

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पत्थर गिरजाघर के पास शनिवार दोपहर उस दौरान हंगामा हो गया जब दिल्ली साइबर पुलिस की टीम धोखाधड़ी के आरोप में एक प्रॉपर्टी-डीलर को पकड़ने पहुंची थी। इसकी जानकारी युवक के करीबियों व अधिवक्ताओं को हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया और युवक को अपने साथ ले जाने से रोक दिया। मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग आगे खड़े होकर गाड़ी को जाने से रोक रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हरियाणा नंबर की एक गाड़ी में कई पुलिसकर्मी सवार थे। इस दौरान उन्होंने पत्थर गिरजाघर के पास एक युवक को पकड़कर गाड़ी में बिठा लिया। मामले की जानकारी युवक के करीबियों व अधिवक्ताओं को हुई तो उन्होंने गाड़ी को आगे जाने से रोक दिया। देखते ही देखते पूरे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी को थाने ले जाया गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि करेली के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दिल्ली साइबर पुलिस में धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज है। शनिवार को दिल्ली पुलिस नोटिस तामील करने के लिए प्रयागराज पहुंची। केस में सात साल से कम सजा होने की बात जब उनके करीबियों को हुई तो उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर को ले जाने से रोक दिया। हालांकि, दिल्ली पुलिस नोटिस देकर वापस लौट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed