{"_id":"cb95dd949ddc7d51c3c98695f9df3a08","slug":"death-on-the-last-working-day-of-service-will-be-considered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम कार्यदिवस पर मृत्यु सेवाकाल में मानी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम कार्यदिवस पर मृत्यु सेवाकाल में मानी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 08 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि कर्मचारी की मृत्यु उसके सेवानिवृत्ति होने वाले अंतिम कार्यदिवस पर होती है तो कर्मचारी को सेवाकाल में ही माना जाएगा और उसकी मृत्यु सेवाकाल में हुई मृत्यु मानी जाएगी। कोर्ट का कहना है कि सेवानिवृत्ति तिथि कर्मचारी का अंतिम कार्यदिवस होती है। कार्यदिवस 24 घंटे का होता है इसलिए इसके दूसरे दिन से उसे सेवानिवृत्त माना जाएगा। कोर्ट अंतिम कार्यदिवस पर शाम सात बजे कर्मचारी की मृत्यु को सेवाकाल में हुई मृत्यु माना है और इस आधार पर उसके आश्रित को मृतक आश्रित सेवा नियमावली के तहत अनुकंपा नियुक्ति देने के संबंध में निर्णय लेने का आदेश दिया है।
याची रामपाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने दिया। याची की मां विद्युत वितरण उपखंड बंदवार में पेट्रोल मैन के पद पर कार्यरत थी। 30 अप्रैल 2011 को वह सेवानिवृत्त हो गई। उसी दिन शाम सात बजे उसकी मृत्यु हो गई। आश्रित कोटे में नियुक्ति देने की याची की मांग को नामंजूर कर दिया। विभाग का कहना था कि याची की मां सेवानिवृत्त हो चुकी है तथा कार्यालय से उसकी विदाई भी कर दी गई है। कोर्ट का कहना था कि याची की मां की सेवा 30 अप्रैल 2011 को रात 12 बजे तक मानी जाएगी इसलिए मृत्यु सेवाकाल में ही हुई है।