फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deadly pit streets again

सड़कों पर फिर हुए जानलेवा गड्ढे

Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Deadly pit streets again
रोड पर बने गड्ढे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सीवर लाइन बिछाने के काम में लगी कंपनी पासावंत एनर्जी एंड इनवायरमेंट की मनमानी शहरियों पर भारी पड़ रही है। सड़कों को खोदकर सीवर लाइन बिछाने के बाद जल्दबाजी में गड्ढों को पाटने के बाद ऊपर से सड़क भी बना दी गई। जैसे-तैसे बनाई गई सड़कें बारिश में धंस रही हैं। इसकी वजह से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बुधवार को हुई बारिश से गोविंदपुर में सेंट पीटर्स स्कूल के ठीक सामने बीच सड़क करीब चार फीट चौड़ा और छह फीट गहरा गड्ढा हो गया। लाला की सराय में भी काफी दूर तक सड़क धंस गी। इसके साथ शिवकुटी, स्वराज नगर, सलोरी, अल्लापुर आदि में भी पासावंत कंपनी ने सीवर लाइन बिछाई है और वहां की भी कई सड़कों की स्थिति बेहद खराब है, जो बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन


शिवकुटी, गोविंदपुर, सलोरी, बघाड़ा, अल्लापुर के कुछ इलाकों आदि में सीवर लाइन बिछाने की जिम्मेदारी गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने पासावंत एनर्जी एंड इनवायरमेंट कंपनी को दी है। सीवरेज डिस्ट्रिक्ट-सी योजना के तहत इन इलाकों में 146.87 करोड़ रुपये की लागत से 135 किलोमीटर सीवर बिछाने का काम चल रहा है। पासावंत कंपनी ने यह काम स्वयं न करके स्थानीय ठेकेदारों को सौंप दिया है, जिन्हें काम का सही अनुभव भी नहीं है।
विज्ञापन

 

इन ठेकेदारों ने अनुभवहीन कारीगरों को लगाकर शिवकुटी, गोविंदपुर, स्वराज नगर, सलोरी, बघाड़ा आदि मोहल्लों में सीवर लाइन करीब तीन माह पहले बिछवाई। पहले तो शिवकुटी में अपट्रॉन चौराहा से नारायणी आश्रम होकर तेलियरगंज जाने वाली सड़क की खोदाई कर गलत तरीके से सीवर लाइन डाल दी गई। इसके बाद काम रोक दिया गया और गड्ढा पाटकर उस पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। इस मार्ग पर कई स्कूल हैं। सड़क बिखरी गिट्टी और गड्ढों के कारण काफी स्कूल बच्चे दुर्घटना का शिकार हुए। काफी हो-हल्ला होने के बाद सड़क की मरम्मत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शिवकुटी फिर गोविंदपुर, लाला की सराय, स्वराज नगर आदि मोहल्लों की सड़क, गलियों में सीवर लाइन बिछाई गई। ठेकेदारों ने इन इलाकों में जल्दबादी में सड़क, गलियों में गड्ढे खुदवाए और जल्दबाजी में सीवर लाइन बिछाने के बाद गड्ढों को पाट दिया। उसके बाद सड़क भी बना दी गई। पिछले दिनों बारिश में इन इलाकों की कई सड़कें धंस गई, जिसकी वजह से मोहल्ले के लोगों काफी दिक्कत हुई। सड़कों पर खतरनाक रूप से हुए गड्ढों में पानी भरने के बाद राह चलते कई चारपहिया और दुपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए।

 

अब बुधवार को हुई बारिश में फिर लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। गोविंदपुर की मुख्य सड़क पर सेंट पीटर्स स्कूल के ठीक सामने भारी-भरकम गड्ढा हो गया। वाहन चालक गड्ढे की चपेट में न आए, सो आसपास के लोगों ने पेड़ की बड़ी-बड़ी डाले तोड़कर उसमें लगा दी, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही दिख जाए। दोपहर में सड़क धंसने के बावजूद देर शाम तक उसमें गिट्टी नहीं भरी गई। लाला की सराय में कुशवाहा द्वार से ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की ओर जाने वाली मुख्य सड़क भी काफी दूर तक धंस गई है।



अफसरों का पूरा ध्यान सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके पर है। मंडलायुक्त, डीएम, नगर आयुक्त से लेकर इकाई के अफसर तक शिवकुटी, गोविदंपुर, सलोरी, बघाड़ा आदि मोहल्लों की ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं, जहां काफी संकरी गलियों में भी सीवर लाइन बिछाई गई और अब सड़क, गलियां धंसने से वहां के लोग परेशान हैं। सिविल लाइंस में सड़कें धंसने पर कार्य में लगी कंपनी को घेरने वाले उच्चाधिकारियों के पास सीवर लाइन बिछाने के बाद शिवकुटी, गोविंदपुर, सलोरी, बघाड़ा, लाला की सराय आदि में बर्बाद हुई सड़कों का निरीक्षण करने या पासवंत एनर्जी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का वक्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed