फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of MBBS student found hanging in medical hostel in Prayagraj

Prayagraj: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली छात्रा की लाश, प्राचार्य ने बताया अवसाद में थी

Fri, 13 Oct 2023 09:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Oct 2023 09:09 PM IST
सार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस की छात्रा का फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा अवसाद में थी।
 

विज्ञापन
Dead body of MBBS student found hanging in medical hostel in Prayagraj
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्रा श्रुति श्रीवास्तव (23) शुक्रवार शाम फंदे पर लटकी मिली। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वह अवसाद में थी और उसने खुदकुशी की। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


श्रुति श्रीवास्तव पुत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा थी और कॉलेज परिसर में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। वह मूल रूप से हेमनपुर बलई, जनपद सुल्तानपुर की रहने वाली थी। 2020 में उसका दाखिला हुआ था। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने पुलिस को बताया कि सुबह 8.30 बजे के आखिरी बार श्रुति दिखी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकली। कई बार आवाज दी गई, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। शाम छह बजे तक वह बाहर नहीं निकली तो शक हुआ। इस पर छात्राओं ने गार्ड को बुलाया और फिर दरवाजा तोड़ा गया। वहां श्रुति दुपट्टे से पंखे में फंसाए गए फंदे पर लटकी मिली। छात्राओं ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर वार्डन डॉ. वत्सला मिश्रा और फिर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के साथ ही जार्जटाउन थाना  पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जार्जटाउन थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो शव फंदे से उतारा जा चुका था। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चला है। घर वाले वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है। वह शहर आने के लिए चल दिए हैं।


गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ. वत्सला मिश्रा ने बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी है। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। इससे ज्यादा और कुछ जानकारी दे पाना संभव नहीं है। यह जानकारी सामने आई है कि छात्रा अवसाद में थी। हालांकि, इसकी वजह क्या थी, इस बारे में साथी छात्राएं भी कुछ बता नहीं पा रही हैं। किसी तरह की समस्या की बात कभी छात्रा की ओर से नहीं बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed