फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of female contestant from Bulandshahr found hanging in the lodge.

प्रयागराज : लॉज में फंदे से लटका मिला बुलंदशहर की प्रतियोगी महिला का शव

Thu, 15 Feb 2024 11:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 11:37 AM IST
सार

प्रतियोगी महिला की मौत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उसने फांसी क्यों लगाई इसको लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। वह काफी समय से यहां रह रही थी। उसके फोन कॉल्स को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Dead body of female contestant from Bulandshahr found hanging in the lodge.
महिला ने लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के छोटा बघाड़ा स्थित एक लाॅज में बुधवार रात बुलंदशहर की विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उतारा, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। वह यहां रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन

बुलंदशहर के शांतिनगर भूड़ चौराहा निवासी रश्मि सिंह (30) छोटा बघाड़ा में रामधारी यादव के लॉज में अकेले रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह शादीशुदा थी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब नौ बजे उन्हें मकान मालिक ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

बताया कि रश्मी बुधवार को कई घंटे से अपने कमरे के बाहर नहीं निकली तो बगल के कमरों में रहने वाली छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं आने पर खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाहिता के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा, जिससे उसकी मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed