{"_id":"699f5eb5bee588702c0f1e89","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-in-his-house-naini-news-c-407-1-nan1010-11586-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Thu, 26 Feb 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मंगलवार रात 32 वर्षीय एक युवक फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी ज्ञान चंद्र निषाद (32) पुत्र गुलाब चंद्र निषाद का अपनी पत्नी उमा देवी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
रात्रि को वह अपने कमरे में सोने चला गया और घर के भीतर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को नशे की लत थी, जिसके कारण अक्सर घर में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। सूचना पर पहुंचे एसएसआई भूपेंद्र सिंह चौहान ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष लालापुर अनुभव सिंह ने बताया कि परिजनों की सहमति से शव का पंचनामा कर पर सौंप दिया गया है।
विज्ञापन