फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of a young man who came out for Goddess Jagran was found hanging in the well in the morning, village

प्रयागराज : दुर्गा पूजा देखने निकले युवक की हत्या, शव पत्थर से बांध कुएं में फेंका, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 01 Oct 2022 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 08:45 PM IST
सार

परिजन रातभर तलाश में जुटे रहे। शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर उसकी बाइक मिली। इसी दौरान कुएं में युवक की लाश दिखाई दी तो हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। खबर मिली तो भाई व अन्य घरवाले आ गए और फिर मृतक की शिनाख्त हुई।

विज्ञापन
Dead body of a young man who came out for Goddess Jagran was found hanging in the well in the morning, village
Prayagraj News : कुंए से शव निकालते का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाबगंज में लालगोपालगंज स्थित दुर्गागंज गांव में दुर्गा पूजा देखने गए विवेक कुमार (25) की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। उसे चाकू से गोदा गया। आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, जिस पर हंगामा भी हुआ। पुलिस जांच में जुटी है। गांव निवासी श्याम लाल सरोज के चार बेटे और दो बेटियों में विवेक कुमार सबसे छोटा और अविवाहित था। वह मुंबई में टेलरिंग करता था। हफ्ते भर पहले ही घर लौटा। शुक्रवार रात वह चैनी का पूरा स्थित थान के पास दुर्गा पूजा देखने जाने की बात कहकर घर से निकला। 

विज्ञापन



परिजन रातभर तलाश में जुटे रहे। शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर उसकी बाइक मिली। इसी दौरान कुएं में युवक की लाश दिखाई दी तो हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। खबर मिली तो भाई व अन्य घरवाले आ गए और फिर मृतक की शिनाख्त हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। तब तक एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल भी आ गए थे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने विरोध कर दिया। 

विज्ञापन

Dead body of a young man who came out for Goddess Jagran was found hanging in the well in the morning, village
Prayagraj News : युवक की हत्या के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने आक्रोशित होकर पुलिसकर्मियों से शव छीन लिया और इसे लेकर जेठवारा मार्ग पर आकर जाम लगाने की कोशिश की। घंटे भर तक मान-मनौव्वल चलता रहा और इसके बाद परिजन शांत हुए। तब जाकर करीब 3.30 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया है। भाई अमरनाथ की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Dead body of a young man who came out for Goddess Jagran was found hanging in the well in the morning, village
Prayagraj News : युवक की हत्या के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

शव पत्थर से बांधकर फेंका था कुएं में
हत्यारों ने शव छिपाने की भी पूरी कोशिश की थी। उन्होेंने शव को एक पत्थर से बांधकर कुएं में फेंका था। जब शव को बाहर निकालने के लिए लोग नीचे उतरे तो एक रस्सी बंधी मिली जिसका दूसरा सिर पत्थर से बांधा गया था। शव बाहर निकालने पर पता चला कि चाकू से गोदकर युवक की हत्या की गई थी।

विज्ञापन

Dead body of a young man who came out for Goddess Jagran was found hanging in the well in the morning, village
Prayagraj News : घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ करते एसपी गंगापार। - फोटो : अमर उजाला।

 आशनाई के बिंदु पर भी जांच
नवाबगंज। परिजनों ने रंजिश की बात से इंकार किया है। लेकिन पुलिस आशनाई के बिंदु पर भी जांच में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध था। वह उससे फोन पर लंबी बात किया करता था। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। एसपी गंगापार का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 


मां का दुलारा था
मृतक के पिता श्यामलाल की करीब छह वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। भाई और बहनों की शादी के बाद मां सावित्री का सहारा विवेक ही था। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed