{"_id":"6a00d8d4c6da6dc3fb0c728a","slug":"dead-body-of-a-married-woman-found-hanging-from-a-noose-in-a-thatched-house-allahabad-news-c-407-1-nan1010-14697-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: छप्परनुमा घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: छप्परनुमा घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Mon, 11 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 11 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
मृतक चंदा की फाइल फोटो
क्षेत्र के मानपुर गांव में छप्परनुमा घर में फंदे से विवाहिता चंदा (28) का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलिया के ग्राम बयासी (नई बस्ती) निवासी उपेंद्र साहनी अपने परिवार के साथ मानपुर गांव में बंटाई पर खेत लेकर परवल की खेती करते हैं। उपेंद्र ने बताया कि रविवार को वह परिवार के साथ जगदीशपुर कछार में परवल की रखवाली करने चले गए।
लौटे तो देखा कि पत्नी चंदा छप्परनुमा घर में फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पिता मुंशी साहनी और माता लालझरी देवी खेत से घर लौटे। उपेंद्र ने बताया कि चंदा कई वर्ष से बीमार रहती थी। वाराणसी से उसका इलाज चल रहा था। मां की मौत से नौ वर्षीय बेटे रोहित का हाल बेहाल था। थानाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।