{"_id":"6aa29bd3c35c7c3fbc023e55","slug":"cyber-police-station-constable-suspended-report-sent-recommending-action-against-former-in-charge-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : साइबर थाने का सिपाही निलंबित, पूर्व प्रभारी पर कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : साइबर थाने का सिपाही निलंबित, पूर्व प्रभारी पर कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट
Thu, 10 Sep 2026 05:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:30 PM IST
सार
साइबर ठगी के केस में 4.20 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में दर्ज एफआईआर में साइबर क्राइम थाने के सिपाही अभिषेक कुमार को बुधवार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर ठगी के केस में 4.20 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में दर्ज एफआईआर में साइबर क्राइम थाने के सिपाही अभिषेक कुमार को बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। तत्कालीन साइबर थाना प्रभारी ओमनारायण गौतम के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उनके तैनाती वाले जनपद वाराणसी भेजी गई है।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल नीशू सिंह के भाई मानवेंद्र से टेलीग्राम और वेबसाइट के जरिये निवेश के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी हुई थी। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने तत्कालीन साइबर थाना प्रभारी ओमनारायण गौतम और सिपाही अभिषेक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि ठगी के के बाद होल्ड कराई गई करीब 33 लाख रुपये की रकम रिलीज कराने के नाम पर विवेचक ओमनारायण गौतम और सिपाही अभिषेक कुमार ने 20 प्रतिशत सुविधा शुल्क मांगा।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक अलग-अलग तारीखों में पांच बार में कुल 4.20 लाख रुपये लिए गए। मामले में शिकायतकर्ता ने व्हाट्सएप चैट, कॉल और ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही बैंक खाते से नकदी निकासी से संबंधित दस्तावेज भी साक्ष्य के तौर पर दिए गए। डीसीपी साइबर क्राइम मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सिपाही अभिषेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इंस्पेक्टर ओमनारायण गौतम का तबादला वाराणसी जोन हो चुका है। ऐसे में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित जनपद को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन