फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cyber Crime in Prayagraj

साइबर शातिरों ने फैलाया जाल, लाखों की ठगी

Thu, 19 Sep 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cyber Crime in Prayagraj
Cyber Crime in Prayagraj
प्रयागराज। शहर में रोज लोगों की मेहनत की कमाई उड़ाने वाले साइबर शातिरों ने एक बार फिर अपना जाल फैलाया। सात लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये उड़ा दिए। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पहला मामला सिविल लाइंस में सामने आया। रामबाग में रहने वाली स्मृति श्रीवास्तव के खाते से दो लाख रुपये उड़ा दिए। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को उन्होंने 10 हजार का केनरा बैंक का चेक एसबीआई सिविल लाइंस में लगाया। आरोप है कि इसी चेक को बैंक कर्मचारियों ने गायब कर दिया जिसके बाद इसके माध्यम से चंडीगढ़ स्थित केनरा बैंक में चेक लगाकर उनके खाते से दो लाख उड़ा दिए गए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर बैंक कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी तरह चंदौली निवासी डॉ. बलवंत सिंह ने खाते से 60 हजार रुपये उड़ाने के आरोप में कर्नलगंज में केस लिखाया है। उधर पीपलगांव निवासी राहुल कुमार के खाते से सात हजार निकल गए। करेली थाने में जीटीबी नगर निवासी अहमद यूसुफ ने आरोप लगाया है कि ओटीपी पूछकर अज्ञात कॉलर ने उनके खाते से 38152 रुपये उड़ा दिए। एक अन्य मामले में बहादुरगंज सुलाकी चौराहा निवासी विमला देवी ने खाते से 3.5 लाख रुपये गायब होने की रिर्पोट कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लोन, बाइक बेचने के नाम पर ठगी
प्रयागराज। साइबर शातिरों की धोखाधड़ी का शिकार दो और लोग हुए। सिविल लाइंस निवासी सौरभ मिश्रा ने आरोप लगाया है कि लोन स्वीकृत कराने के नाम पर खुद को एजेंट बताने वाली मनीषा व मैनेजर प्रवीण ने 34200 रुपये हड़प लिए। इसी तरह तेलियरगंज निवासी पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि अज्ञात मोबाइलधारक ने ओएलएक्स पर बाइक बेचने के नाम पर 80 हजार हड़प लिए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed