{"_id":"63c8233f5c2f114b0d750154","slug":"cultural-news-prayagraj-allahabad-news-c-3-1-35704-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कैसे के दिनवा बिताई..., जिनिगिया लहर लहर लहराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कैसे के दिनवा बिताई..., जिनिगिया लहर लहर लहराए
विज्ञापन
संवाद
प्रयागराज। मेला क्षेत्र के सेक्टर 3 अन्नपूर्णा मार्ग पर स्थित ओंकार सेवा समिति के शिविर में चल रहे राष्ट्रीय लोक संगीत एवं नृत्य महोत्सव में बुधवार का दिन लोक गायकों के नाम रहा। जिसमें बिरहा गीत कैसे के दिनवा बिताई..., जिनिगिया लहर लहर लहराए...पर दर्शक जमकर झूमे। तूलिका घोष एवं गीत मोरी नैया पर राम सवार गंगा मैया धीरे बहो... तथा चैती बाजे - बाजे अवध में बधइया... ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। शिविर में लगे राम कथा पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया।
दूसरे दिन आचार्य विनोद माधव ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशाल, गौरव, श्रद्धा, तनु, अंजलि, रिंकी, नितिन ने अपने भजन तथा गायन प्रस्तुत किए। बसेरा अर्पित सेवा संस्थान एवं नव ज्योति संस्थान तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पांडुलिपि विभाग द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के समापन पर डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी तथा संयोजक डॉ. वीके सिंह, अतुल द्विवेदी व रामकिंकर मिश्रा द्वारा सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आचार्य सुनील कुमार पाण्डेय, अतुल कुमार, श्रवण कुमार, हरीश द्विवेदी सहित सैकड़ों श्रोता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।