फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crowd of devotees gathered in Yam Dwitiya fair, took bath in Yamuna and worshiped.

Prayagraj : यम द्वितीया मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यमुना स्नान कर की पूजा-अर्चना

Sat, 02 Nov 2024 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

मान्यता है कि भैयादूज के दिन यमुना स्नान करना बहुत फलदाई होता है। क्षेत्र में एक किंवदंती प्रचलित है कि भैया दूज के दिन ही यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर गए थे। बहन के आतिथ्य और सेवा सत्कार से प्रसन्न होकर यमराज ने बहन को वरदान दिया था कि आज के दिन जो आपकी शरण में आएगा वह मेरे बंधनों से मुक्त रहेगा।

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Yam Dwitiya fair, took bath in Yamuna and worshiped.
यम द्वितीया मेले में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भैयादूज पर घूरपुर के भीटा पहाड़ी पर लगने वाले ऐतिहासिक यमद्वितीया मेले के पहले दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर सुजावन देव मंदिर में पूजा-अर्चना की और मेले का आनंद उठाया। यमुना नदी के सुजावन देव घाट पर यमुना स्नान करने वाले श्रद्धालु शनिवार की भोर से ही जुटने लगे थे। स्नानार्थियों का आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लोगों ने यमुना स्नान कर मंदिर में पूजा-अर्चना किया।

विज्ञापन

 

मान्यता है कि भैयादूज के दिन यमुना स्नान करना बहुत फलदाई होता है। क्षेत्र में एक किंवदंती प्रचलित है कि भैया दूज के दिन ही यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर गए थे। बहन के आतिथ्य और सेवा सत्कार से प्रसन्न होकर यमराज ने बहन को वरदान दिया था कि आज के दिन जो आपकी शरण में आएगा वह मेरे बंधनों से मुक्त रहेगा। इसी मान्यता के चलते लोग भैयादूज के दिन यमुना स्नान अवश्य करते हैं।

विज्ञापन


मेले में जुटने वाले लोग नदी की दो धाराओं के बीच स्थित सुजावन देव मंदिर के प्राकृतिक सौंदर्य निहारने और मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए जुटते हैं। इस वर्ष प्रदेश के मुख्य सचिव के आदेश पर पूरे मेला क्षेत्र में विद्युतीकरण किया गया था, जिसके चलते मेला में अधिक रौनक रही। मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर लोगों ने खूब खरीददारी की। झूले, सर्कस, थियेटर, और विभिन्न तरह के खेल खिलौने मेले का आकर्षण रहे। मेला रविवार को दूसरे दिन रहेगा। मेला समिति के लोगों का अनुमान है कि कार्तिक माह का रविवार पड़ने से दूसरे दिन लोगों की और भी भीड़ बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कामता नाथ को दीप-दान कर लौटे श्रद्धालुओं ने किया रात्रि प्रवास

दीपावली के दिन चित्रकूट के कामता नाथ मंदिर में दीप-दान कर शुक्रवार की रात लौटे सैकड़ों श्रद्धालु भैयादूज पर यमुना स्नान करने के लिए यहां आकर रुके रहे। कुछ श्रद्धालुओं ने तो आसपास के गांवों में रिस्तेदारो के यहां रहे तो बहुतों ने क्षेत्र के मंदिरों और बागों में रात्रि प्रवास किया और भोर में यमुना स्नान कर तब घर लौटे। 

यमुना घाट पर कीचड़ से स्नानार्थी हुए परेशान

घूरपुर। यमुना नदी के सुजावनदेव घाट पर कीचड़ और फिसलन के चलते स्नानार्थियों को भारी परेशानी हुई। कई स्नानार्थी तो कीचड़ में फंसकर गिरे भी। दो दिन पहले तक मेला आयोजन समिति के लोग यमुना घाट से कीचड़ हटाने का दावा कर रहे थे, लेकिन ऐन स्नान के दिन भी घाट पर से कीचड़ नहीं हटा जिसके चलते लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed