फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman shot dead in home

घर में महिला की गोली लगने से मौत

Thu, 17 Mar 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in home
क्राइम - फोटो : amar ujala
सरायममरेज के नईकीपुर गांव में बुधवार शाम एक विवाहिता की सुसराल में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर सरायममरेज पुलिस और मायके वाले पहुंचे। विवाहिता के पिता ने घटना पर शक जताया है। एसओ सरायममरेज का कहना है कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


हंडिया में नेवादा गांव के धनवंतर सिंह एक इंटर कॉलेज में बाबू हैं। उन्होंने अपनी बेटी रूबी सिंह (28) का विवाह 20 मई 2009 को सरायममरेज में  नईकीपुर गांव के शिक्षक रंग बहादुर सिंह के एमआर बेटे विनोद कुमार सिंह के साथ किया था। रूबी के एक तीन साल की बेटी हिमांशी है। ससुराल वालों के मुताबिक बुधवार शाम को घर के अंदर से गोली की आवाज सुनकर वे भागकर पहुंचे। अंदर कमरे का दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो कमरे में जमीन पर रूबी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। बगल में एक नली लाइसेंसी बंदूक थी। रूबी के सीने में गोली धंसी थी। रूबी की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ सरायममरेज राज कुमार शर्मा और सीओ हंडिया पहुंचे। रूबी के पिता धनवंतर सिंह भी आ गए। बेटी की मौत से दु:खी धनवंतर सिंह का कहना था कि उनकी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। उन्होंने घटना पर शक जताया है। घटना के समय सास-ससुर ही घर पर थे, जबकि विनोद शहर आया था। एसओ सरायममरेज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाहिता ने ससुर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर सुसाइड किया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed