{"_id":"5745f8684f1c1b75626912b6","slug":"twelve-stolen-bikes-seized-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बारह बाइक बरामद, दो पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बारह बाइक बरामद, दो पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायइनायत थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की बारह बाइक बरामद की है। चोर गिरोह के दो बदमाशों को पकड़ा गया है जबकि चार फरार हो गए। गिरोह के बदमाश गंगापार इलाके से गाड़ियां चुराकर नंबर प्लेट बदलकर शह में बेचते थे। फरार चार अपराधियों के पकड़ में आने पर चोरी की कई और गाड़ियां बरामद होने की उम्मीद है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान सरायइनायत थानाध्यक्ष अमित मिश्रा को खबर मिली कि सहसों के पास एक बगीचे में चोरी की गाड़ियां एकत्र कर उन्हें किसी मालवाहक वाहन पर लादा जा रह है। गाड़ियों को बेचने के लिए शहर ले जाने का इरादा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने सहसों चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव, ट्रेेनी उपनिरीक्षक निखिलेश तिवारी और सिपाहियों के साथ वहां घेराबंदी कर ली। पुलिस बल को देख वाहन चोर गिरोह के बदमाश भागने लगे। चार बदमाश बाग में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले जबकि दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। मौके से बारह बाइक बरामद की गई। इनमें ज्यादातर हीरों होंडा स्पलेंडर हैं। बजाज प्लेटिना और होंडा शाइन भी मिली हैं।
कड़े गए वाहन चोरों जमखुरी गांव मऊआइमा निवासी राजेश कुमार विश्वकर्मा उर्फ अंशु तथा उमरिया सारी गांव के रामकैलाश पटेल उर्फ नन्हे ने पुलिस को बताया कि वे साथियों संग फूलपुर, सोरांव, मऊआइमा, हनुमानगंज, हंडिया, सैदाबाद बाजार में मौका पाकर दूसरी चाभी से लॉक खोलकर बाइक चुरा लेते थे। बाइक घर ले जाकर उसकी नंबर प्लेट बदलने के बाद तीन से दस हजार रुपये में ग्राहकों को बेच देते थे। चोरी की तमाम बाइक उन लोगों ने शहर में बेची है। एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद ने बताया कि सोरांव इलाके के सुधीर पटेल, जीतेंद्र पटेल, सूरज और सरायइनायत में बगई कला गांव के गोलू सिंह की तलाश जारी है।