फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three robbers arrested crazy and become disabled

पागल और विकलांग बन लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 23 Dec 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested crazy and become disabled
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विकलांग और पागल होने का नाटक कर ट्रेनों में यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को बुधवार रात जीआरपी ने जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की नगदी, कई मोबाइल फोन तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस की टीम ने बुधवार रात जंक्शन पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास प्लास, पेचकस, आरी जैसे औजार के अलावा आठ हजार रुपये तथा तीन मंहगे मोबाइल फोन बरामद हुए। उन तीनों ने कुबूल किया कि बरामद मोबाइल फोन ट्रेन यात्रियों से चुराए गए थे। गिरफ्तार बदमाशों में शहर में साउथ मलाका इलाके का फिरोज अहमद, रामबाग के पास मलाकराज का विशाल डोम तथा जगमल हाता राजरूपपुर का रामबाबू है।
विज्ञापन


ये पागलपन और विकलांगता का नाटककर यात्रियों से छीनाझपटी कर चोरी करते थे। ट्रेन की बोगी में घुसकर वे विकलांग होने का नाटक करते हुए यात्रियों की सीट के पास फर्श पर बैठ जाते फिर मौका पाकर औजार से बैग या अटैची खोलकर नगदी, गहने, मोबाइल फोन उड़ा देते। कई बार वे यात्रियों से पागलपन का नाटक करते हुए छीनाझपटी भी कर लेते थे। इस गिरोह ने कई ट्रेनों में घटनाएं स्वीकारी हैं। पिछले महीने लालगोपालगंज के पास प्रयाग बरेली पैसेंजर में एक महिला का पर्स भी छीनकर भागे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed