फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   thieft

महाजनी टोला में सराफा की दो दुकानों के ताले टूटे

Tue, 09 Dec 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
thieft
कोतवाली थाना क्षेत्र के महाजनी टोला में रविवार रात दो सराफा की दुकानों के ताले टूट गए। चोरों ने एक दर्जन से अधिक तालों को तोड़ा और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। आभूषण कारीगरों को जब इनकी जानकारी मिली तो पुलिस को खबर दी। फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती भी मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन


चोरी महाजनी टोला के हुसैन अली मलिक और महाजनी स्थित सत्यनारायण मार्केट में राकेश सोनी की दुकान में हुई। बादशाही मंडी के रहने वाले आभूषण कारीगर हुसैन अली मलिक की दुकान महाजनी टोला स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर है। उनको सोमवार को पास के ही दुकानदार का फोन आया।
विज्ञापन


उसने बताया कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। तुरंत ही हुसैन भी मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने शटर, चैनल के सात तालों को तोड़ डाला था। चोर निर्मित और अर्द्धनिर्मित आभूषण समेत 150 ग्राम सोना उठा ले गए। चोरों ने औजार को भी नहीं छोड़ा। चोरी लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। आभूषण बनाने के औजार के भी चोरी जाने से शक की सुई सराफा कारोबार से जुडे़ लोगों की ओर घूम रही है। सत्यनारायण मार्केट में राकेश सोनी चांदी के आभूषण बनाने और उसकी सफाई का काम करते हैं। मालवीय नगर के राकेश जब सोमवार को 11 बजे दुकान पर पहुंचे तो ताले कटे हुए थे। चोरी तीन लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस ने हुसैन अली मलिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक क्षेत्र में सराफा की दुकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। दो महीने के भीतर दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर उड़ाए जा चुके हैं लेकिन पुलिस आज तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। सत्यानारायण बाजार में ही 26 नवंबर को अवधेश केसरवानी की दुकान का ताला काटकर और शटर टेढ़ाकर चोरी की कोशिश की गई थी। पिछले महीने ही बादशाही मंडी चौकी के ठीक सामने की दुकान को भी चोरों ने खंगाल डाला था। सराफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सोनी और क्षत्रिय स्वर्णकार जन चेतना समिति के पंकज सोनी ने घटना पर आक्रोश जताया है। कहा कि घटनाएं नहीं रुकीं तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed