घर से निकले युवक को सिर कूंच मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकी गांव में रहने वाले किसान रामचंद्र कुशवाहा का पुत्र आशीष भी खेती में हाथ बंटाता था। रविवार शाम वह घर से निकला था। करीब साढ़े सात बजे घर से आधा किलोमीटर दूर तालाब किनारे लोगों ने अंधेरे में किसी लड़के को पड़ा देखा। टार्च की रोशनी में पता चला कि वह तो आशीष है। उसकी मौत हो चुकी थी। सिर और चेहरा ईंट-पत्थर से कुचला गया था। पास में ही रक्तरंजित ईंट-पत्थर पड़े थे। कत्ल की खबर आशीष के घर पहुंची तो हाहाकार मच गया।
परिवार के लोग रोते-चीखते वहां पहुंच गए। कुछ देर में मेजा थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय भी सीओ जीतेंद्र दुबे के साथ पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों और गांव वालों से बातचीत की दो लोगों पर शक गया। पता चला है कि उनके बीच पिछले हफ्ते भी कहासुनी हुई थी। मेजा पुलिस ने बताया कि शव को चीरघर भेजकर संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। परिवार के लोगों ने भी कुछ नाम बताए हैं। उन्हें खोजा जा रहा है।