फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The officers ran publicly beaten

सिपाहियों को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 28 Feb 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन

शहर से सटे मलाक हरहर चौराहे पर शनिवार दोपहर सफारी सवार युवकों ने आरटीओ के तीन सिपाहियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से पिटाई की। यहां तक एआरटीओ से भी धक्कामुक्की की। शोरगुल मचा तो नवाबगंज और सोरांव थाने की फोर्स पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। चेकिंग के दौरान सिपाहियों के प्रदूषण का पेपर मांगने पर युवकों ने हमला बोला था। घायल सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखकर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन

लखनऊ से अपर परिवहन आयुक्त शनिवार दोपहर इलाहाबाद आ रहे थे, जिसके चलते एआरटीओ राजेश सिंह प्रवर्तन दल तृतीय के नेतृत्व में सिपाही सतीश चंद्र यादव, सुरेश यादव और रोहित सिंह उन्हें एस्कार्ट करने मलाक हरहर चौराहे पर गए थे। मलाक हरहर चौराहे पर एआरटीओ के नेतृत्व में सिपाही चेकिंग करने लगे। तभी एक सफारी निकली, जिसे सिपाहियों ने रोक लिया। गाड़ी रुकने पर सिपाहियों ने सफारी चालक से प्रदूषण का पेपर माना। इस पर युवक भड़क गए और गाड़ी से बाहर आकर सिपाहियों पर टूट पड़े। 

विज्ञापन

हमलावरों ने सिपाहियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही एआरटीओ से धक्कामुक्की भी की। सरेराह सिपाहियों की पिटाई से इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग पर अफरातफरी मच गई। शोरगुल मचा तो गांव के लोग भी आ गए। हमलावरों ने सिपाहियों की पिटाई के बाद उनको सफारी में ही खींचकर बंद कर दिया। सूचना पाकर सोरांव और नवाबगंज थाने की फोर्स आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस फोर्स आने पर हमलावर सिपाहियों को छोड़कर भाग निकले। पुलिस घायल सिपाहियों को सोरांव थाने से अस्पताल ले गई। सिपाही सतीश चंद्र क ो ज्यादा चोट आई है, जबकि पिटाई में सुरेश यादव और रोहित सिंह भी घायल हैं। सोरांव थाने में शमशाद, नौशाद, इमरान समेत चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारी पर हमला, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। आरोपी रुदापुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।


सिपाहियों से मारपीट की जानकारी होने पर आरटीओ भीमसेन सिंह, एआरटीओ एके सिंह, आरके सिंह, आरके सरोज समेत अन्य लोग सोरांव थाने पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के बाद पूरे मामले से आईजी आरके चतुर्वेदी और कमिश्नर राजन शुक्ला को अवगत कराया। आरटीओ भीमसेन सिंह ने आईजी से मुलाकात कर मांग की कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed