{"_id":"fef1d67becdf9bda298f68a8aad2b07f","slug":"the-house-blew-accused-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपियों का घर फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोपियों का घर फूंका
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। राजू सोनकर हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों राशिद और संदीप सोनकर उर्फ नन्हें का घर फूंक दिया गया। आग किसने लगाई, इसका पता नहीं चल सका। रविवार शाम ममफोर्डगंज में आबकारी चौराहे के पास हुई आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड और कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाती घर के अंदर लाखों का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं।
ममफोर्डगंज के हलवाई चौराहा के राजू सोनकर की 8 दिसंबर की रात गोली मारक र हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे व्यवसाय के रंजिश की बात सामने आई थी। इस मामले में राजू सोनकर के घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर आबकारी चौराहे के पीछे रहने वाले राशिद, संदीप उर्फ नन्हें और सुनील और छोटू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बताया जाता है कि हत्यारोपियों और राजू सोनकर के बीच काफी पहले से रंजिश थी।
कर्नलगंज पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना के बाद से आरोपियों के घर ताला लटका हुआ है। रविवार शाम लगभग चार बजे अचानक राशिद और संदीप के घर से धुंआ उठता देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ही आग की ऊंची लपटे उठने लगी। आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी डर कर घरों से बाहर निकल आए। आगजनी की सूचना कर्नलगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। एसएसओ योगेंद्र चौरसिया, फायर मैन धर्मेंद्र कुमार मिश्र, सूर्यप्रताप, नरेंद्र कुमार और ओमप्रकाश ने लगभग दो घंटे के मशक्कत के बाद दोनों घरों में लगी आग पर काबू पाया। आग संदीप और रशीद के घर में रखा अनाज, गैस सिलेंडर, तख्त, समेत लाखों का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी, इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आरोपियों के घर कुछ दूरी पर हैं और दोनों घरों में एक साथ शार्ट सर्किट से आग कैसे लगती, इसलिए आशंका है कि आग लगाई गई। एसआई बीपी त्रिपाठी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के बाद से दोनों के घर वाले फरार हैं। फिलहाल तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।