{"_id":"58dd67564f1c1bb01063e410","slug":"the-girl-was-dragged-into-the-car-captured-by-the-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को कार में खींचा, घेरेबंदी कर पकड़े गए शोहदे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को कार में खींचा, घेरेबंदी कर पकड़े गए शोहदे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 31 Mar 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुल्दाबाद में गुरुवार रात घर के बाहर खड़ी सपा नेता के परिवार की युवती को शोहदे पकड़कर कार में खींचने लगे। युवती की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो कार सवार भाग निकले। सरेशाम इस घटना से आक्रोशित मोहल्ले के युवक शोहदों की तलाश में जुट गए। अटाला चौराहे के पास कार में बैठे शोहदे मिल गए। जमकर धुनाई के बाद उन्हें थाने लाया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव भी किया।
रोशनबाग ढाल निवासी सपा नेता के परिवार की युवती रात लगभग साढ़े नौ बजे घर के बाहर खड़ी थी। तभी लाल रंग की बलेनो कार आकर युवती के पास रुकी। कार से नशे में धुत तीन युवक उतरे और युवती को कार में खींचने लगे। युवती ने शोर मचाया तीनों भाग निकले। इधर उसकी चीख सुन मोहल्ले के लोग बाहर निकले। सरेशाम अपहरण के प्रयास की घटना से खलबली मच गई। युवती का भाई मोहल्ले के लोगों के साथ बाइक से शोहदों को खोजने निकल पड़ा।
अटाला चौराहे के पास कार में शराब के नशे में धुत शोहदे मिल गए। कार से उतारकर शोहदों की चौराहे पर धुनाई होने लगी तो भीड़ जुट गई। कुछ दूर पर खड़ी पुलिस कंट्रोल रूम की पीसी कार पहुंच गई। आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया। घटना से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने खुल्दाबाद थाने का घेराव किया। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद तुषार दत्त त्यागी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को समझाया। इंस्पेक्टर तुषार त्यागी के मुताबिक कार सवार अमित, अतुल और विनय सिंह निवासी अतरसुइया को पकड़ा गया है। वे शराब के नशे में धुत हैं। तहरीर पर केस लिखकर कार्रवाई की जा रही है।