फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The former chancellor said Chhatraneta on Facebook abuse

फेसबुक पर कुलपति को पूर्व छात्रनेता ने दी गाली

Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
The former chancellor said Chhatraneta on Facebook abuse
फेसबुक ने अपनी एक आंतरिक जांच की है - फोटो : getty images
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रतन लाल हांगलू को फेसबुक पर गाली देने पर पूर्व छात्रनेता के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई है। चीफ प्रॉक्टर की ओर से की गई शिकायत पर पुलिस छानबीन में लगी है। कुलपति के खिलाफ टिप्पणी से खलबली मची है।
विज्ञापन


पूर्व छात्रनेता अविनाश दुबे ने फेसबुक पर कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट लिखा है। जानकारी हुई तो विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। कुलपति कार्यालय ने मामले से चीफ प्रॉक्टर को अवगत कराया। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर डॉ. हर्ष कुमार ने कर्नलगंज थाने में पूर्व छात्रनेता अविनाश दुबे के खिलाफ तहरीर दी। अविनाश छात्रसंघ चुनाव में महामंत्री पद के लिए लड़ा था लेकिन वह हार गया था।
विज्ञापन


फिलहाल वह विश्वविद्यालय का छात्र भी नहीं है। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि अविनाश ने फेसबुक पर कुलपति के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। जो कि बेहद आपत्तिजनक है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कर्नलगंज पुलिस से शिकायत की गई है। आरोपी छात्रनेता ने कुलपति पर यह टिप्पणी क्यों की, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। तमाम लोगों ने पूर्व छात्रनेता की इस अमर्यादित टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे ओछी हरकत बताया। वहीं सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी ने बताया कि अगर फेसबुक पर विवादित टिप्पणी की गई है तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed