फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The father's licensed gun shot at life

पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर दी जान

Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
The father's licensed gun shot at life
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
होलागढ़ के अकोढ़ी गांव में शनिवार शाम धर्मनारायण पांडेय (45) ने पिता की लाइसेंसी एक नली बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर घरवाले कमरे की ओर दौड़े तो कुंडी अंदर से बंद थी। जब तक दरवाजा तोड़कर घरवाले अंदर घुसते धर्मनारायण की मौत हो चुकी थी। थे। धर्मनारायण की मौत से घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर गांव लोग पहुंचे। खबर पाकर होलागढ़ पुलिस पहुंची। घटना के बारे में घरवालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


अकोढ़ी के गांव के रिटायर शिक्षक रामसरन पांडेय के दो बेटों में छोटा धर्मनारायण पांडेय गुडगांव में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दो महीने पहले बड़ी बेटी की शादी के लिए गांव आया तो लौटकर नहीं गया था। पूछताछ पर पता चला कि घरेलू कलह से तनाव में आकर धर्मनारायण पांडेय ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया। घरवालों के मुताबिक धर्मनाराण शाम को लगभग साढ़े चार बजे घर पहुंचे। उन्होंने बहाने से बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया। बच्चों और पत्नी के बाहर जाने के बाद दूसरे कमरे में रखी पिता की एक नली लाइसेंसी बंदूक लेकर कमरे में पहुंचा। कुंडी अंदर से बंदकर पेट में गोली मार ली। 
विज्ञापन


धर्मनारायण की मौत से घर में कोहराम मचा है। घरवाले धर्मनारायण के  इस कदम से गहरा सदमा लगा है। धर्मनारायण के एक बेटा और दो बेटियां है। धर्मनारायण की पत्नी विमला आशा कार्यकत्री हैं। पति की मौत से आशा का रोकर बुरा हाल है। वह रोते-रोते अचेत हो गई। एसओ होलागढ़ अरविंद तिवारी ने बताया कि घरवालों से पूछताछ के बाद घरेलू कलह में गोली मारकर आत्महत्या की बात सामने आई है। लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed