फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The death of a young man returning from funeral

अंत्येष्टि से लौट रहे युवक की इनोवा ने ली जान

Mon, 26 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 26 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
The death of a young man returning from funeral
सोरांव (इलाहाबाद)। सोरांव इलाके में रविवार शाम फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। उनमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद इनोवा सवार लोग गाड़ी छोड़ भाग गए। पुलिस ने इनोवा कब्जे में लेकर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस लिखा। इस घटना से कुछ देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


गधिना गांव सोरांव के कन्हैयालाल की मां का निधन हो गया था। शनिवार दोपहर फाफामऊ गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंत्येष्टि के बाद शाम करीब 5.30 बजे गांव और परिवार के लोग लौट रहे थे तभी सोरांव में स्टेट बैंक के पास अनहोनी हो गई। अपाचे बाइक सवार तीन युवक प्रतापगढ़ की ओर से तेज गति में आ रही इनोवा की चपेट में आ गए। तीनों को गंभीर चोट पहुंची। उनमें एक युवक अश्विनी कुमार (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन


रामसूरत (35) और राजेश गुप्ता (30) भी बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन दोनों को अस्पताल ले जाया गया। टक्कर मारने के बाद कुछ दूर जाकर इनोवा रुकी और उसमें बैठे लोग उतरकर भाग गए। गुस्साए लोगों ने इनोवा में आग लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाल ली। इस घटना के बाद सड़क पर भीड़ की वजह से जाम लग गया। इस घटना की जानकारी अश्विनी के घर पहुंची तो हाहाकार मच गया। परिवार के लोग भी रोते-कलपते आ गए। अश्विनी छह भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमानगंज। जीटी रोड पर सरायइनायत इलाके में शनिवार दिन में बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दूधिए की जान ले ली। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। तेंदुई गांव निवासी त्रिलोकी सिंह (54) रोज सुबह साइकिल पर टंकी लादकर शहर में दूध पहुंचाने आता था। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे वह साइकिल पर शहर आ रहा था। वह अंदावा बाइपास के निकट पहुंचा तभी पीछे से उसे ट्रक ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed