{"_id":"580e70c54f1c1b2f77bc2e89","slug":"the-deadly-attack-on-a-mother-daughter-chapd","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी पर चापड़ से घातक हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी पर चापड़ से घातक हमला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 25 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालीपुर सिकंदरा गांव में सोमवार दोपहर कांग्रेसी नेता के घर धावा बोल कर मां और बेटी को चापड़ से काटने का प्रयास किया गया। सूचना पाकर बहरिया पुलिस ने मौके पर जाकर घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। कांग्रेसी नेता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस लिखा है। दो पक्षों में तनाव के चलते मौके पर पुलिस टुकड़ी तैनात की गई है। आरोपी फरार हैं।
मालीपुर सिकंदरा निवासी कांगेसी नेता अशफाक अहमद और पड़ोसी मुमताज अहमद के परिवार की महिलाओं के बीच सोमवार दोपहर किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मुमताज अहमद और उनके बेटे आजाद आलम और रेहान आलम समेत महिलाओं ने अशफाक अहमद के घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी, डंडा, सरिया और चापड़ से हमले में अशफाक अहमद की मां सहाना बानो और बहन बेबी गंभीर घायल हो गई। चापड़ लगने से सहाना बानो के हाथ और बेबी के सिर में गंभीर चोट पहुंची। इसी बीच घटना की खबर पाकर थाना प्रभारी बहरिया कौशल कुमार यादव वहां पहुंच गए। पुलिस ने घायल मां-बेटी को थाने की जीप के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां दोनों की हालत गंभीर देख शहर में सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अशफाक की तहरीर पुर पुलिस ने मुमताज अहमद और उनके बेटों समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पुलिस तैनात के बीच कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।