फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The attacker came from the car, spoke off the attack

कार से आए थे हमलावर, उतरते ही बोल दिया हमला

Sun, 08 Apr 2018 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
The attacker came from the car, spoke off the attack
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
साथी पर हुए कातिलाना हमले से आक्रोशित औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने शनिवार सुबह इलाहाबाद-मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। औद्योगिक के साथ ही नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्र आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह मान-मनौव्वल कर छात्रों को शांत कराया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र के महुवारी के पास शुक्रवार रात इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के छात्र शिवम शुक्ला और उसके मौसेरे भाई अभिषेक मिश्रा को गोली मार दी गई थी। दोनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं जहां शिवम की हालत नाजुक बनी हुई है। साथी पर हमले की खबर मिलते ही छात्र आक्रोशित हो उठे थे। देर रात तक अस्पताल में उनका जमावड़ा लगा रहा था। शनिवार सुबह कॉलेज गेट के बाहर बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए इलाहाबाद-मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिली तो पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के साथ ही नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्रों को समझाया गया लेकिन वह जाम खत्म करने को तैयार नहीं थे। उनकी मांग थी कि पुलिस-प्रशासन आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। साथ ही हमले में शामिल रहे छात्रों पर कॉलेज प्रशासन निष्कासन की कार्रवाई करे।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ राहगीरों ने अपने वाहन निकालने की कोशिश की तो छात्रों की उनसे नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद करछना थाने की भी फोर्स बुलाई गई। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजा जाएगा। उधर कॉलेज प्रशासन की ओर से भी जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस पर छात्र माने और तब जाकर जाम खत्म हो सका। इसके बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीए छात्र अंकुर सिंह समेत चार के खिलाफ एफआईआर
नैनी। बीटेके छात्र और उसके मौसेरे भाई पर हुुए जानलेवा हमले के मामले में शुक्रवार देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने बताया कि घायल अभिषेक मिश्रा की तहरीर पर दो लोगों को नामजद करते हुए कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में अंकुर सिंह एडीए कॉलोनी, नैनी और सुनील सिंह महुवारी, औद्योगिक क्षेत्र का रहने वाले हैं। दो आरोपी अज्ञात हैं।

हिरासत में लिया गया एक आरोपी
इलाहाबाद। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने एक नामजद आरोपी सुनील को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीएम के कार्यक्रम के  चलते आरोपी से फिलहाल पूछताछ नहीं की जा सकी है। उधर आरोपी अंकुर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
औद्योगिक क्षेत्र के महुवारी में शुक्रवार देर रात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र समेत दो मौसेरे भाइयों को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी है। घायल बीटेक छात्र शिवम शुक्ला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर गोली लगने से घायल उसका मौसेरा भाई एसआरएन अस्पताल में भर्ती है। उसका कहना है कि वह हमलावरों को नहीं जानता था। घटना के वक्त वह शिवम के साथ बाइक से जा रहा था तभी कार से आए युवकों ने हमला बोल दिया।
शुक्रवार रात हुई घटना में औद्योगिक छात्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहे शिवम शुक्ला निवासी मवैया, मेजा और उसके मौसेरे भाई अभिषेेक मिश्रा निवासी झूंसी को गोली मार दी गई थी। एसआरएन अस्पताल में भर्ती अभिषेक के सीने में दाहिनी ओर गोली लगी है। उसने शनिवार को आपबीती सुनाई।

बताया कि रात करीब आठ बजे वह सोहबतियाबाग के पास था। इसी दौरान शिवम का फोन आया और वह उसके पास चला गया। वहां से दोनों हॉस्टल गए और कुछ दोस्तों से मिले। इसके बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे कि तभी कार से आए युवकों ने बाइक रोक ली। अभिषेक के मुताबिक, कार में कुल पांच लोग थे जिनमें से वह सिर्फ एक अंकुर सिंह को पहचानता है। बताया कि बाइक रुकते ही पांचों ने उसे और शिवम को बाइक से घसीटकर हमला बोल दिया। बेल्ट,डंडों से उन्हें बेतहाशा पीटा गया। इसके बाद दोनों ने भागने की कोशिश की तो एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिए। अभिषेक का कहना है कि गोली लगी तो वह जख्मी हाल में ही भागता हुआ औद्योगिक थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई।

उध घायल बीटेक छात्र शिवम को पहले नैनी स्थित निजी अस्पताल और फिर एसआरएन ले जाया गया था। वहां हालत गंभीर देख परिजन उसे पीजीआई ले जाने लगे। हालांकि हालत बेहद नाजुक होने के चलते वे वापस चले आए। इसके बाद उसे सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि शिवम के सीने और पेट में दो गोलियां लगी हैं। चूंकि अभी हालत बेहद नाजुक है, ऐसे में गोली नहीं निकाली जा सकी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर होने का इंतजार किया जा रहा है।


छात्र को गोली मारे जाने की घटना से उसके परिजन व साथी स्तब्ध हैं। अस्पताल में परिजनों के साथ ही दोस्तों का भी तांता लगा रहा। घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। उधर दोस्तों में रोष है। अस्पताल पहुंचे कुछ छात्रों ने बताया कि आरोपी अंकुर सिंह मैनेजमेंट कॉलेज का छात्र है। बताया कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे छात्र-छात्राएं दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed