फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSP kicks off on organized mafia gangs

संगठित माफिया गिरोहों पर एसएसपी ने कसा शिकंजा

Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
SSP kicks off on organized mafia gangs
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
जिले में संगठित अपराध करने वाले गिरोहों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे माफिया गिरोहों की सूची तैयार कर पुलिस ने उनकी खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अटाला में गोवंशीय पशु का कटा हुआ शव फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर एसएसपी ने माफिया गिरोहों की सूची तैयार की गई है।  ऐसे अपराधी जो आर्थिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर लगाकर अवैध कारोबार और अपराध में लिप्त हैं। भू माफिया, अपराधी माफिया, शराब माफिया, खनन, परिवहन माफियाओं की अलग-अलग सूची तैयार की गई। पहले इस सूची में 56 लोग चिन्ह्ति थे। अब यह सूची बढ़कर 77 पहुंच गई। भूमाफिया की सूची में  जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद भूमाफिया, रामलोचन यादव, दिलीप मिश्र, विधायक विजय मिश्र शामिल है।
विज्ञापन


झूंसी के अशोक यादव का नाम भी भूमाफिया की सूची में शामिल किया गया है। शिवकुटी का छोटू पासी, मोहित पासी, तौफीक, सलीम निवासी खुल्दाबाद, भोपा, शैलेष यादव निवासी करेली शामिल है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि ऐसे लोगों को सूची बद्घ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो जेल से बाहर है उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। जो वांछित हैं उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। जिनकी अब तक हिस्ट्रीशीट नहीं खुली है। उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। अभी हाल ही में अटाला में गोवंशीय पशु का शव कब्रिस्तान में फेंकने की घटना में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। खीरी में जेल से छूटने के तीसरे दिन ही एक बदमाश ने गोली मार दी थी। उसे भी इस सूची शामिल कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed