{"_id":"595bef6b4f1c1bb4068b4605","slug":"sso-linman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसओ की लापरवाही ने ली लाइनमैन की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसओ की लापरवाही ने ली लाइनमैन की जान
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार इलाके के कोरांव में मंगलवार सुबह देवघाट उपकेंद्र के एसएसओ की लापरवाही ने संविदा पर तैनात बिजली कर्मचारी अकरम अली की जान ले ली। वह शटडाउन लेकर खराब प्लेटफार्म को उतारने के लिए खंभे पर चढ़ा था लेकिन एसएसओ ने बिजली सप्लाई करा दी। इससे युवक की मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने कोरांव थाने में शिकायत की तो पुलिस पहुंची और तहरीर लेकर शव को चीरघर भेजने के साथ ही कार्रवाई का भरोसा दिया।
बड़ोखर कस्बे का अकरम अली (29) बिजली विभाग में संविदा पर तैनात था। वह बतौर लाइनमैन काम करता था। मंगलवार सुबह वह अपने पिता मोहम्मद ताहिद के साथ जवा बांध गांव में सबरी स्मारक डिग्री कॉलेज के बाहर लगे खराब ट्रांसफार्मर को उतारने गया था। खंभे पर चढ़ने से पहले उसने कोरांव स्थित देवघाट उपकेंद्र में तैनात ऑपरेटर अजय कुमार पटेल को फोन कर शट डाउन मांगा। बिजली सप्लाई बंद होने पर वह सीढ़ी के सहारे खंभे पर चढ़ा। उसका पिता ताहिद सीढ़ी पकडे़ था। वह ट्रांसफार्मर का कनेक्शन खोल रहा था तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। वह तारों के बीच करंट में फंस गया।
करंट ने उसकी जान ले ली। पिता ताहिद ने देखा तो वह बेटे को बचाने के लिए सीढ़ी चढ़ने लगा लेकिन लोगों ने उसे किसी तरह मनाया वरना पिता की भी जान खतरे में पड़ जाती। बिजली सप्लाई बंद कराकर अकरम को फंदे से उतारा गया। खबर पाकर कोरांव थाने की पुलिस पहुंची तो पिता ने इस मौत के लिए एसएसओ को जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जाएगी। अकरम कुछ दिन पहले ही मुंबई से घर आया था। परिवार में कोहराम मचा है।