फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Spirits kneeling at the teenager's house

सिरफिरे ने घर में घुसकर किशोरी को मारा चाकू

Sun, 21 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 21 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Spirits kneeling at the teenager's house
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
धूमनगंज के बमरौली में शुक्रवार रात सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर 16 साल की साहिबा से खींचतान की और विरोध पर चाकू मार दिया। परिजनों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह घर से निकलकर फरार हो गया। पेट में गहरे घाव से लहूलुहान किशोरी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराकर मुकदमा लिखा गया है। इस मामले में गंभीर बात यह है कि लड़की की मां ने आरोपी के घर के अलावा धूमनगंज थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


बमरौली गांव निवासी शफीक अहमद उर्फ सप्पू रिक्शा चालक है। शुक्रवार रात करीब एक बजे परिवार के लोग सो रहे थे, तभी बिजली कट गई। वे कमरे से निकलकर आंगन में आए तो पड़ोस में रहने वाला 32 वर्षीय शकील खड़ा था। उसने सप्पू की दो बेटियों में छोटी साहिबा का हाथ पकड़कर खींचा। उसने विरोध किया और परिजनों ने भी पकड़ने की कोशिश की तो बौखलाए शकील ने चाकू निकालकर धमकाया। तब भी साहिबा चीखती रही तो उसके पेट में चाकू घोंप दिया। उस पर हमले के बाद शकील बाहर निकला और फरार हो गया। चीखपुकार मची तो भीड़ जुट गई। खबर पाकर धूमनगंज थाने की पुलिस भी पहुंची। गंभीर घायल साहिबा को रात करीब दो बजे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया ताकि ब्लीडिंग बंद हो सके।
विज्ञापन


साहिबा की मां ने बताया कि शकील शादीशुदा है। उसके चार बच्चे हैं। तब भी वह लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। कई बार पीछा कर हाथ पकड़ चुका है। उन्होंने शकील की हरकतों से त्रस्त होकर उसकी पत्नी से भी शिकायत की थी, मगर वह नहीं सुधरा। करीब 20 दिन पहले उन्होंने 100 नंबर पर फोन करने के अलावा बमरौली चौकी में भी जाकर शकील की करतूतों के बारे में बताकर गुहार लगाई थी कि उसे चेताया जाए कि वह उनकी बेटी का पीछा छोड़ दे। तब 100 नंबर की पीआरवी की पुलिस टीम ने जाकर शकील को पकड़ने की कोशिश की थी। मगर उसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसका नतीजा सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बमरौली गांव का शकील कई महीने से लड़की को परेशान कर रहा था। शुक्रवार रात उसने पहले लड़की के घर की बिजली काटी, जब परिवार के लोग बाहर आए तो लड़की को चाकू मार दिया। घायल लड़की का इलाज हो रहा है। आरोपी फरार है। इससे पहले 100 नंबर पर सूचना दी गई थी तो आरोपी को खदेड़ा गया था।
0 डीपी तिवारी, सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed