फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Body of young man found at Nayabans regulator; missing person report filed a day earlier.

Hapur News: नयाबांस रेगुलेटर पर मिला युवक का शव, एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Body of young man found at Nayabans regulator; missing person report filed a day earlier.
नयाबांस रेग्यूलेटर के निकट युवक का शव मिलने पर जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
सिंभावली। नयाबांस रेगुलेटर पर बृहस्पतिवार युवक का शव मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान पपिंदर उर्फ परविंदर पुत्र मुख्तयार निवासी गांव अठसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में की है।
पुलिस के अनुसार परविंदर के लापता होने के संबंध में कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर में बुधवार 16 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को नयाबांस रेगुलेटर पर शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मंगलवार को परविंदर घर से रेलवे लाइन के निकट स्थित अपने खेत पर गए थे लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटे। जिसके बाद तलाश की गई, परंतु कुछ पता नहीं चल पाने पर कोतवाली में सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शव रेगुलेटर तक कैसे पहुंचा और युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed