फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scorpio toughness marks were within

स्कार्पियों के भीतर दिखे बेरहमी के निशां

Thu, 11 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 11 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Scorpio toughness marks were within
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रीवा रोड पर एग्रीकल्चर चौकी के निकट मस्जिद के सामने खड़ी लावारिस स्कार्पियो के बारे में पुलिस को बुधवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली। पुलिसवाले वहां पहुंचे तो स्कार्पियो लॉक थी। उसके दरवाजे के नीचे से खून रिसा था, जिसे कुत्ते चाट रहे थे। यह जानकारी मिलने पर नैनी थाना प्रभारी रामसूरत सोनकर पहुंच गए। फिर उतरांव और हंडिया में युवक-युवती के शव मिलने की खबर फैली तो यह स्कार्पियो और भी अहम हो गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन


किसी तरह लॉक तोड़कर स्कार्पियो के गेट खोले गए। उसकी अगली और बीच वाली सीट खून से सनी थी। सीट पर बाल के गुच्छे, जबड़ा और दो दांत पड़े मिले। पत्थर के अलावा खून सनी बेंत मिली, जिसके एक छोर पर लोहा लगा था। पत्थर और बेंत से ही संदीप के सिर तथा चेहरे पर जोरदार वार किए गए थे। फायरिंग में मिस हुआ एक कारतूस भी मिला। अनुमान है कि नूतन उर्फ रीतू की कनपटी पर किया गया पहला फायर मिस हो गया तो उसे दूसरी गोली मारी गई थी। इसके अलावा, शराब, बीयर की बोतल, चश्मा, स्लीपर, मिनरल वाटर, मोबिल ऑयल, फिनाइल की बोतल, लोवर, जैकेट, जींस, एक बैग तथा एटीएम बूथ की कई रसीद भी मिली हैं। गाडी़ के फ्यूल टैंक का ढक्कन खुला था। पुलिस का कहना है कि डीजल खत्म होने की वजह से कातिल स्कार्पियो को वहां छोड़ दूसरी गाड़ी से भागे थे।
विज्ञापन


स्कार्पियो में मिले एटीएम बूथ की रसीदों से पता चला कि सोमवार को स्टेट बैंक के एटीएम से एक स्लिप निकाली गई थी, जिसमें 10 लाख रुपये बैलेंस दिखा रहा था। मंगलवार शाम पांच बजे की एटीएम स्लिप में ग्यारह लाख रुपये बैलेंस था। मंगलवार को ही फाफामऊ में शांतिपुरम स्थित एटीएम बूथ से तीन बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गए थे। चौंकाने वाली बात यह कि कत्ल के बाद बुधवार को भी रायबरेली के एटीएम बूथ से बीस-बीस हजार रुपये निकाले गए थे। यह बैंक खाता संदीप सिंह का ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्रीकल्चरल चौकी के पास जहां स्कार्पियो लावारिस मिली वहां से कुछ ही दूर पर अहमद कंप्यूटर सेंटर है। उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब पौने दो बजे स्कार्पियो के आकर रुकने और उससे तीन-चार लोगों के उतरकर जाने का दृश्य है। पुलिस के लिए यह फुटेज अहम सुबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed