{"_id":"5b57899f4f1c1b466d8b6c04","slug":"school-borne-tempo-reflex-the-death-of-a-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों से लदा टेंपो पलटा, एक छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बच्चों से लदा टेंपो पलटा, एक छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज में मंगलवार की दोपहर क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठा कर ले जा रहा टेंपो गड्ढे में पलट गया। टेंपो के नीचे दबकर पांचवीं के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने टेंपो चालक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
नवाबगंज के फतूहपुर और आसपास के गांवों के बच्चे आस्था विद्या मंदिर हथिगहां में पढ़ाई करते हैं। मुहम्मदपुर गांव का रहने वाला शुभम पाल मंगलवार की सुबह 17 बच्चों को लेकर उन्हें विक्रम टेंपो से स्कूल छोड़ने गया था। दोपहर में सभी बच्चों को बिठाकर वह वापस फतूहपुर की ओर लौट रहा था। चालक ने गांव से पहले एक स्कूली वैन को ओवरटेक करने के चक्कर में स्पीड बढ़ा दी। गाड़ी पहले से ही बच्चों से खचाखच भरी थी। ओवरस्पीड की वजह से विक्रम अनियंत्रित हुई और पलटते हुए सड़क के बगल गड्ढे में जा गिरी। हादसे में अर्जुन यादव का बेटा शुभम यादव (13) विक्रम के नीचे दब गया।
उसकी मौके पर मौत हो गई। सूर्या यादव (12), ज्योति यादव (14), अभय (12) और आयुषी यादव (13) गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोग वहां इकट्ठा हुए और किसी तरह सभी बच्चों को वहां से निकाला। आक्रोशित लोगों ने चालक शुभम पाल को जमकर पीटा। गंभीर घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर ले जाया गया। ग्रामीण स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी नाराजगी जता रहे थे। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही क्षेत्र में ओवर क्राउडेड वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा।