{"_id":"59d540e24f1c1b79548b5b14","slug":"recruitment-in-srn-beating-absconding-absconding-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार डॉ. मुकुल पुलिस को चकमा देकर एसआरएन में हुआ भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार डॉ. मुकुल पुलिस को चकमा देकर एसआरएन में हुआ भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता राजेश यादव की हत्या में नामजद आरोपी डॉ. मुकुल सिंह को पुलिस खोजती रह गई जबकि वह बुधवार शाम बीमारी का हवाला देकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती हो गए। पता चलते ही उनकी निगरानी में पुलिस की तैनाती कर दी गई। उनके बड़े भाई डॉ. राहुल सिंह को पुलिस ने कई घंटे तक थाने में बैठाए रखने के बाद बुधवार शाम छोड़ा। मेडिकल स्टोर मालिक आलोक यादव से भी पुलिस ने पूछताछ की। हत्याकांड में चिह्नित संदिग्ध छात्रों की तलाश में छापेमारी होती रही। इस बीच डॉ. मुकुल और डॉ. राहुल के समर्थन में एसआरएन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। मेडिकल स्टोर भी बंद कर दिए।
सोमवार रात करीब सवा दो बजे ताराचंद हॉस्टल के सामने फारच्यूनर गाड़ी में बसपा नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में नामजद आरोपी डॉ. मुकुल सिंह को पुलिस खोज रही थी। इसी बीच बुधवार शाम वह पत्नी डॉ. स्मृति सिंह के साथ स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचे तो इलाज के लिए उन्हें डॉ. दिलीप चौरसिया ने 14 नंबर वार्ड में भर्ती करा दिया। यह जानकारी पुलिस अफसरों को मिली तो डॉ. मुकुल की निगरानी में एक सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों की तैनाती कर दी गई। रात में हत्याकांड की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप सिंह ने अस्पताल जाकर डॉ. मुकुल का बयान लिया।
पुलिस ने उनके भाई मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल सिंह को मंगलवार देर रात से हिरासत में ले रखा था, जिन्हें बुधवार शाम लगभग चार बजे छोड़ा गया। मेडिकल स्टोर मालिक आलोक यादव से भी बुधवार को कई घंटे तक कर्नलगंज थाने में पूछताछ की गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीम हत्या में चिह्नित संदिग्ध छात्रों की तलाश में जुटी रही। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। शाम को जूनियर डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर दिया। मेडिकल स्टोर भी बंद हो गए। डॉ. मुकुल सिंह मेडिकल कॉलेज के हड्डी विभाग, पत्नी डॉ. स्मृति मेडिसिन विभाग और भाई डॉ. राहुल सिंह सर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। राज नर्सिंग होम भी उनका है।
विज्ञापन
भदोही के ज्ञानपुर सीट से 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेश यादव पत्नी मोनिका यादव और चार बेटों के साथ कंपनी बाग के पीछे हरित कुंज अपार्टमेंट में रहते थे। वह सोमवार रात पत्नी को बताकर निकले कि ओबरा के पूर्व विधायक से मिलने जा रहे हैं। उसी रात ताराचंद हॉस्टल के सामने झड़प के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके साथ डॉ. मुकुल सिंह भी थे। डॉक्टर राजेश को अपने नर्सिंग होम ले गए और भोर में उनकी पत्नी मोनिका को खबर दी। हत्या का आरोप लगाकर नर्सिंग होम पर पथराव हुआ तो डॉक्टर मुकुल फरार हो गए। मोनिका ने उनके खिलाफ कत्ल का नामजद केस दर्ज करा दिया था।