{"_id":"58befaf34f1c1bd71adc5af3","slug":"rap-case-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर रेप और अश्लील तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले दवा कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं होने से दुखी पीड़ित युवती आत्महत्या के इरादे से फाफामऊ गंगा पुल पहुंची मगर लोगों ने उसे पकड़ा और समझा-बुझाकर घर ले गए। पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर में जाकर कहा कि मुकदमे की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने आरोपी से मिलीभगत कर ली है इसलिए उसे 11 महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं किया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली रोशनी (नाम काल्पनिक) मऊआइमा इलाके की रहने वाली है। करीब तीन साल पहले गलती से मोबाइल पर मिस्ड कॉल होने के बाद गोंडा में परसपुर रुदौली के दवा व्यवसायी ज्ञान प्रकाश रावत उर्फ बबलू उसे रोज फोन करने लगा। रोशनी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। फिर वह उससे मिलने आया। उसे नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश करने के बाद रेप किया। मोबाइल फोन पर कई अश्लील फोटो खींच ली। फिर वह रोशनी को उसकी अश्लील तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसे भरोसा देता रहा कि वह उससे मिलती रहे तो वह कुछ समय बाद उससे शादी कर लेगा। इस तरह से उसने ब्लैकमेल कर रोशनी के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। समय के साथ बबलू के बर्ताव में बदलाव आ गया।
10 जनवरी 2016 को उसने रोशनी को फोन पर धमकाया कि अब वह उसे भूल जाए वरना उसकी अश्लील तस्वीरों को वायरल कर देगा। युवती ने थाने जाकर शिकायत की मगर पुलिसवालों ने भगा दिया। दूसरे रोज उसने एसएसपी से मिलकर दुखड़ा रोया मगर केस नहीं लिखा गया। उधर, आरोपी बबलू उसे धमकियां देता रहा। बार-बार फरियाद करने पर अफसरों के आदेश पर अप्रैल 2016 में मऊआइमा थाने में बबलू रावत के खिलाफ रेप, मारपीट, धमकी, आईटी एक्ट का केस लिखा गया। बाद में विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई मगर पुलिस ने आरोपी बबलू के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उधर, रोशनी की जिंदगी तबाह करने वाले बबलू ने दूसरी शादी रचा ली। धोखा और पुलिस से निराश होकर रोशनी सोमवार दोपहर नए पुल से गंगा में छलांग लगा रही थी तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे समझाया और घर ले गए। मंगलवार दोपहर उसे शहर लाकर एसएसपी के सामने पेश किया। रोशनी ने कहा कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने आरोपी से पैसे लिए हैं इसलिए काम के बोझ का बहाना कर रहा है। साल भर होने जा रहा है लेकिन उसकी जिंदगी की बर्बादी का दोषी बबलू पुलिस से मिलीभगत कर खुला घूम रहा है।