फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raja Pandey hospitalized in Kanpur

कानपुर के अस्पताल में भर्ती हुआ राजा पांडेय

Sun, 05 Feb 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Feb 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Raja Pandey hospitalized in Kanpur
क्राइम
डॉ.एके बंसल हत्याकांड का संदिग्ध अपराधी राजा पांडेय लखनऊ पीजीआई हास्पिटल से निकलने के बाद कानपुर में जाजमऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया है। पुलिस को इस बात की जानकारी हो गई है। अब उसकी लगातार निगरानी की जाएगी। पता चला है कि उसे लखनऊ से कानपुर शिफ्ट कराने में शूटर नीरज वाल्मीकि के नजदीकियों ने मदद की है। पुलिस और एसटीएफ इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। डा. बंसल हत्याकांड में शक के दायरे में आए नीरज वाल्मीकि को भी पुलिस खोज रही है।
विज्ञापन


 डा. बंसल हत्याकांड केबाद पुलिस की सस्पेक्ट लिस्ट में राजा पांडेय का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। गोली लगने के बाद वह जीवन ज्योति अस्पताल में ही भर्ती हुआ था। यहीं पर पैसों के विवाद में डा. बंसल ने राजा को अस्पताल से निकाल दिया था। इसके बाद वह डाक्टर बंसल से दुश्मनी रखने लगा था। उसने डाक्टर को धमकी भी दी थी। बंसल हत्याकांड में पुलिस एक बार उससे पूछताछ कर चुकी है। दूसरी बार उसकी खराब हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पूछताछ से मना कर दिया था। उसके कॉल रिकार्ड और सहयोगियों को खंगालने के बाद पुलिस ने उसे क्लीन चिट नहीं दी है।
विज्ञापन


उसके शूटरों और उन साथियों की लगातार तलाश की जा रही है जो एसओ हत्याकांड में शामिल थे। ऐसे में राजा पांडेय केखुद से डिस्चार्ज होने की खबर पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। उसने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर खुद को अस्पताल से डिस्चार्ज कराया था। उसकी तलाश तुरंत शुरू हुई। कानपुर के जाजमऊ स्थित निजी अस्पताल में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। अधिकारियों का कहना है कि अब उसकी लगातार निगरानी होगी। इसके अलावा एक सूचना ने पुलिस को और सतर्क कर दिया है। राजा को नीरज वाल्मीकि के करीबियों ने भर्ती कराया है। नीरज उन शूटरों में शामिल है जिन्हें पुलिस शक के आधार पर खोज रही है। अब उन दोनों में संबंधों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed