फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal and manager trapped in cheat by BEd student

बीएड की छात्रा से ठगी में प्राचार्य और प्रबंधक फंसे

Fri, 27 Oct 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 27 Oct 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Principal and manager trapped in cheat by BEd student
धोखा - फोटो : demo pic
सरायइनायत इलाके में रहने वाली एक छात्रा को बीएड में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी की गई। आरोप है कि राजेंद्रा डिग्री कॉलेज में दाखिला का झांसा देकर एक लाख 80 हजार रुपये फीस ऐंठ ली गई। उसे फर्जी प्रवेश पत्र थमा दिया गया। परीक्षाफल के बारे में टालमटोल किए जाने पर छात्रा के पिता ने सूचना के अधिकार से जानकारी मांगी तो पता चला कि उसका तो कानपुर विश्वविद्यालय में पंजीकरण ही नहीं कराया गया है। छात्रा के पिता ने इस बारे में शिकायत की तो उसे धमकाया गया। बृहस्पतिवार को सरायइनायत थाने में कॉलेज प्रबंधक और प्राचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी का मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन


रिठैयां गांव निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी बेटी माधुरी का बीएड वर्ष 2013-14 के लिए भागीपुर स्थित राजेंद्रा डिग्री कॉलेज में कराया था। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधक डॉ.आरपी मिश्रा ने अपने आवास पर बुलाकर भूपेंद्र से बतौर फीस एक लाख 80 हजार रुपये नगद लिए थे। माधुरी को पैसे लेकर प्रवेश पत्र जारी किया गया। कॉलेज में ही परीक्षा केंद्र भी पड़ा था।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद काफी दिनों तक प्रबंधक और प्रधानाचार्य यह कहकर टालते रहे कि कानपुर विश्वविद्यालय से परीक्षाफल नहीं जारी किया जा रहा है। इस पर सशंकित होकर भूपेंद्र ने सूचना के अधिकार के तहत कानपुर विश्वविद्यालय को बेटी का रोल नंबर देकर परीक्षाफल के बारे में जानकारी मांगी तो वहां से मिले जवाब को देखकर सन्न रह गए। विश्वविद्यालय से बताया गया कि उस रोल नंबर से किसी छात्रा का पंजीकरण ही नहीं है तो परीक्षाफल कैसे जारी किया जा सकता है। यानी माधुरी का दाखिला ही नहीं किया गया था। भूपेंद्र ने 10 अक्तूबर को इस बारे में प्रबंधक डॉ.आरपी मिश्रा से फोन पर बात की तो आरोप है कि उन्हें धमकी मिली कि पैसा वापस नहीं होगा और कॉलेज में दिखाई दिए तो जान से मार दिया जाएगा। गालियां भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह प्रबंधक के कार्यालय पर गए तो यह कहकर लौटा दिया गया कि यहां कोई कार्यालय नहीं है। भूपेंद्र को पता चला कि उनकी बेटी की तरह ही कई और छात्राओं के साथ इसी ढंग से ठगी की गई है। उनसे एक लाख 80 हजार रुपये फीस के अलावा प्रैक्टिकल के भी लिए 25 हजार रुपये बिना रसीद लिए गए थे। भूपेंद्र की शिकायत पर सरायइनायत थाने में कॉलेज प्रबंधक डॉ.आरपी मिश्र और उनके भाई प्राचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी प्रवेश पत्र देने पर जालसाजी, कूटरचना का केस लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed