फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petrol pump 5 students arrested , accused of assault

पेट्रोल पंप पर मारपीट के आरोपी 5 छात्र गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

धूमनगंज के कन्धईपुर पेट्रोल पंप पर छात्र को मारपीट के आरोपी पांच छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रों की सरेआम गुंडई पर अफसरों ने इंस्पेक्टर धूमनगंज को फटकार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

धूमनगंज के मोहम्मद मुनीर का बेटा लाडे पढ़ाई करता है। वह बुधवार शाम कन्धईपुर पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। तभी उसका जफर से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने आधा दर्जन साथियों को बुला लिया और लात-घूंसो और डंडे से लाडे  को दौड़ाकर पीटा। पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आसपास के लोग छात्रों की यह दबंगई देखकर विरोध नहीं जता सके । लाडे की तहरीर पर जफर, जैद, जसीम, आयुष, उबैद समेत अन्य कई के खिलाफ धूमनगंज थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी और 7 सीएलए के तहत मुकदमा लिखा गया था। 

विज्ञापन

घटना की शिकायत एसएसपी से की गई। जिसके बाद एसएसपी ने एसपी सिटी और सीओ को आरोपियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इंस्पेक्टर धूमनगंज महेंद्र सिंह देव ने मारपीट के आरोपी जफर, आयुष सिंह, राजा पासी, शिवम बाबू, और यश केशरवानी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में यश दसवीं का जबकि अन्य आरोपी 12 वीं के छात्र हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बताया जाता है कि दोनों छात्रों के बीच काफी दिनों से टशन चल रही है। 15दिन पहले भी उनके बीच मारपीट हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed