फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New list of landmap associated with the gang

अतीक गैंग से जुड़े भूमाफिया की बन रही नई सूची

Sun, 31 Dec 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 31 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
New list of landmap associated with the gang
अतीक अहमद - फोटो : SELF
अतीक अहमद गैंग से जुड़े भूमाफिया के खिलाफ अभियान चलाने से पहले पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर नई सूची तैयार की जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने एक सप्ताह में नए सिरे से सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें 2007 से अतीक के साथ जमीन का कारोबार करने वालों को शामिल किया जाना है। ऐसे लोगों के खिलाफ बिल्डिंग जब्ती, सीज करने के साथ-साथ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल सभी थाना प्रभारियों से अतीक गैंग और उनसे जुड़े भूमाफिया का ब्योरा सात जनवरी तक मांगा गया है। इस आदेश के बाद जमीन का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है। क्योंकि जमीन का कारोबार करने वाले जिले के अधिकांश किसी न किसी तरह अतीक अहमद से जुड़े रहे।
विज्ञापन


यूपीकोका लागू न हो पाने के कारण प्रदेश सरकार ने इसी कानून को सख्ती से लागू कर माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत पहली जनवरी से अभियान चलाने के निर्देश मुख्य सचिव और डीजीपी ने जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत नए सिरे से भूमाफिया तलाशे जा रहे हैं। चार महीने पहले अतीक अहमद गैंग से जुड़े 23 भूमाफिया चिह्नांकित किए गए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी थी लेकिन राजस्व विभाग की रिपोर्ट न मिलने के कारण कुछ भी नहीं हो सका। शासन के नए निर्देश मिलते ही अब नए सिरे से माफिया तलाशने का जिम्मा सौंपा गया है। शुक्रवार देर रात एसएसपी आकाश कुलहरि ने अधीनस्थ सीओ और एसओ के साथ बैठक कर इस बारे में विस्तार से निर्देश जारी किए गए। जिनमें उनसे एक सप्ताह में भूमाफिया की जमीन और उनके नाम आदि का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन


ये शामिल होंगे अतीक गैंग में
1. किसानों की जमीन पर कालोनी बनाकर प्लाटिंग करने वाले माफिया
2. एडीए से आउट प्लान पास कराए बिना बनाई गईं कालोनियां
3. सरकारी जमीन पर कब्जा कर कालोनी बनाकर प्लाटिंग करना
4. 2007  से अतीक के साथ जमीन कारोबार में शामिल माफिया

दस साल के आंकड़े खंगालने पर तो जिले के अधिकांश बिल्डर किसी न किसी तरह अतीक अहमद गैंग से जुड़े निकल जाएंगे। क्योंकि 2012 से लेकर 2017 फरवरी तक सपा सरकार में इन पांच साल के दौरान अधिकांश बिल्डर और कालोनाइजर किसी न किसी तरह अतीक अहमद से जुड़े थे। उन्होंने उनकी हिस्सेदारी बनाई थी, जिससे कि सत्ता का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस - प्रशासन और सरकार के इस मानक की जानकारी मिलते ही यहां के बिल्डर के बीच हड़कंप मचा हुआ है। किसी न किसी तरह वह अपने को अतीक गैंग से बचने की जुगाड़ में लग गए हैं।


‘नए सिरे से अतीक गैंग से जुड़े माफिया की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची के आधार पर गैंगस्टर एक्ट तथा संगीन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। हालांकि भूमाफिया के खिलाफ एडीए, पुलिस एवं प्रशासन की ओर से संयुक्त अभियान चल रहा है। जिसमें अब तक करीब 500 बीघा जमीन अवैध कब्जों से मुक्त कराई जा चुकी है।’ आकाश कुलहरि, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed