जिला खनन अधिकारी के दफ्तर पर हमला, चालक घायल
जिला खनन अधिकारी मोहम्मद महबूब सोमवार को अपने कार्यालय में बैठे थे। लगभग पांच बजे पंकज पांडेय नामक युवक आया। जिला खनन अधिकारी के दफ्तर में घुसने लगा तो गार्ड और ड्राइवर राजू ने रोक लिया। इस पर वह उलझ गया और देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। आधे घंटे बाद साथी के साथ बाइक से आया और दफ्तर में बम फेंककर भाग निकले। बम के धमाके में निजी चालक राजू का बायां पैर जख्मी हो गया, जबकि वहां मौजूद गार्ड भी छर्रा लगने से मामूली घायल हुए हैं। आनन फानन में ड्राइवर को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। घायल ड्राइवर राजू मूलरूप से फैजाबाद के खजुराह का रहने वाला है। वह राजापुर इलाके में परिवार समेत रहता है। इंस्पेक्टर समीर सिंह ने बताया कि गुंडा टैक्स न देने पर हमले की बात सामने आ रही है। आरोपी पंकज पांडेय ठेकेदार है। रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
शहर के तेलियरगंज मार्केट में सुनील केशरवानी की आटा-चक्की है। सोमवार शाम आधा दर्जन की संख्या में लाठी-डंडा लेकर आए हमलावरों ने आए सुनील को घेर लिया। लात-घूंसो और डंडे से पीटक र सुनील को लहूलुहान कर दिया गया। मारपीट की घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। हमलावरों ने दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंची। एसआई जमील खां ने बताया कि रुपये के लेनदेन का विवाद है। रिपोर्ट लिखकर हमलावरों की तलाश की जा रही है।