{"_id":"6afdb9e2d8df76647305e280","slug":"man-in-georgetown-enters-into-a-second-marriage-while-concealing-his-first-marriage-and-two-children-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जॉर्जटाउन में पहली शादी और दो बच्चे छिपाकर कर ली दूसरी शादी, जेवर और नकदी भी ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रयागराज : जॉर्जटाउन में पहली शादी और दो बच्चे छिपाकर कर ली दूसरी शादी, जेवर और नकदी भी ली
Wed, 18 Nov 2026 08:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:14 PM IST
सार
देहरादून के राजपुर की महिला से जॉर्ज टाउन में पहली शादी और दो बच्चे को छिपाकर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामला उजागर होने पर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
देहरादून के राजपुर की महिला से जॉर्ज टाउन में पहली शादी और दो बच्चे को छिपाकर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामला उजागर होने पर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी भी नहीं दी गई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने पति लोकनाथ, भतीजा भास्कर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि लोकनाथ ने 22 दिसंबर 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से उनसे विवाह किया था, जबकि पहले से उनकी पत्नी शशि प्रिया शुक्ला और दो बच्चे हैं। पति से तलाक होने के बाद वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ देहरादून में रहती हैं और वहां एक हॉस्पिटल संचालित करती हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि लोकनाथ ने उनसे सोने की कई चेन, सोने की रुद्राक्ष माला, हीरे की अंगूठियां, ब्रेसलेट और अन्य कीमती सामान अपने कब्जे में ले लिया। जब उन्होंने जेवर और नकदी वापस मांगी तो उसने लौटाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि पति के परिजनों से मदद मांगने पर भतीजे भास्कर ने जान से मारने की धमकी दी। जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
